IPL 2019, SRH vs RR: ये है संजू सैमसन की 5 बेस्ट इनिंग्स, बने आईपीएल के शतकवीर

IPL 2019, SRH vs RR: संजू सैमसन ने हैदराबाद के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

By सुमित राय | Published: March 30, 2019 07:46 AM2019-03-30T07:46:44+5:302019-03-30T07:46:44+5:30

IPL 2019, SRH vs RR: rajasthan royal Sanju Samson 5 Best innings in IPL | IPL 2019, SRH vs RR: ये है संजू सैमसन की 5 बेस्ट इनिंग्स, बने आईपीएल के शतकवीर

IPL 2019, SRH vs RR: ये है संजू सैमसन की 5 बेस्ट इनिंग्स, बने आईपीएल के शतकवीर

googleNewsNext

संजू सैमसन आईपीएल के 12वें सीजन में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज हो गए और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी करके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रायल्स को दो विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर दिया। सैमसन ने हैदराबाद के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सिर्फ 55 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के लगाए।

इस शतक के साथ ही संजू सैमसन आईपीएल में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए। इसके साथ ही संजू सैमसन भी विराट कोहली (4), मुरली विजय (2) और वीरेंद्र सहवाग (2) के क्लब में शामिल हो गए हैं।

संजू सैमसन ने 2017 में लगाया था पहला शतक

24 वर्षीय संजू सैमसन का 83 आईपीएल मैचों के करियर में यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ लगाया था। उस समय सैमसन ने 102 रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल में संजू सैमसन की बेस्ट पारियां

संजू सैमसन की आईपीएल में बेस्ट पारियों पर नजर डालें तो दो शतक के अलावा उन्होंने 2018 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 92 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसे पहले सैमसन ने 2015 के आईपीएल में मुंबई के खिलाफ 76 और  2014 में भी मुंबई के खिलाफ 74 रन बनाए थे।

आईपीएल में संजू सैमसन की पांच बेस्ट इनिंग्स

किस टीम के खिलाफकबरन
सनराइजर्स हैदराबाद2019102*
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स2017102
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर201892*
मुंबई इंडियंस201576
मुंबई इंडियंस201474

भुवनेश्वर की ओवर में बनाए 24 रन

हैदराबाद के खिलाफ चौथे ओवर में 15 के स्कोर पर जोस बटलर (5) का विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए और धीमी शुरुआत के बाद धमाकेदार पारी खेली। राजस्थान की पारी के दौरान 18वां ओवर भुवनेश्वर ने डाला था और उस ओवर में संजू सैमसन नें 24 रन बनाए थे। सैमसन ने उस ओवर की शुरुआत छक्के से की और ओवर का अंत चौके से किया था। उन्होंने ओवर में 6, 4, 4, 2, 4, 4 लगाया था।


संजू सैमसन के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक खेल 83 मैचों में 129.3 की स्ट्राइक रेट और 28.15 की औसत से 1999 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 10 अर्धशतक जमाए हैं। सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में 152 चौके और 81 छक्के लगाए हैं।

Open in app