IPL 2019: मुंबई का ये स्टार गेंदबाज हो सकता है बाहर, जानिए आरसीबी के खिलाफ संभावित प्लेइंग इलेवन

Mumbai Indians predicted XI: आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस को करारा झटका लगा है, ये स्टार गेंदबाज हो सकता है प्लेइंग इलेवन से बाहर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 28, 2019 02:01 PM2019-03-28T14:01:45+5:302019-03-28T14:01:45+5:30

IPL 2019, RCB vs MI: Mumbai Indians predicted XI, Jasprit Bumrah might rule out | IPL 2019: मुंबई का ये स्टार गेंदबाज हो सकता है बाहर, जानिए आरसीबी के खिलाफ संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकता है ये स्टार तेज गेंदबाज

googleNewsNext

रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल 2019 के अपने पहल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस की टीम गुरुवार को जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरेगी, तो उसकी नजरें अपनी पहली जीत पर होंगी। आरसीबी को भी अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 70 रन पर सिमटने के बाद 7 विकेट से शिकस्त मिली थी। ऐस में दोनों ही टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

वानखेड़े में अपने घरेलू मैदान पर मुंबई के गेंदबाज ऋषभ पंत के तूफान को नहीं रोक पाए थे और दिल्ली ने 213/6 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। पंत ने 27 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन ठोक डाले थे। 

इस मैच में मुंबई को 37 रन से शिकस्त मिली थी, साथ ही उसके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कंधे में चोट लगा बैठे थे। ये चोट हालांकि गंभीर नहीं है, लेकिन इसकी वजह से बुमराह का आरसीबी के खेलना तय नहीं है। 

बुमराह के न खेलने की स्थिति में मुंबई की टीम इस मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को उतार सकती है। मलिंगा के खेलने की स्थिति में मुंबई इस मैच में बेन कटिंग की जगह स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे को उतार सकती है। 

आरसीबी vs मुंबई की भिड़ंत का रिकॉर्ड

अब तक मुंबई और आरसीबी के बीच खेले गए 23 मैचों में से मुंबई ने 14 जबकि आरसीबी ने 9 मैच जीते हैं। इन दोनों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 9 मैचों में से आरसीबी ने 2 जबकि मुंबई ने 7 मैच जीते हैं। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेंघन, रखिख सलाम, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा।  

Open in app