IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने इस ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस को सौंपा, टीम इंडिया के लिए जड़ चुका है शतक

Jayant Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने अगले आईपीएल सीजन से पहले ऑलराउंडर जयंत यादव को ट्रेडिंग विंडो के जरिए मुंबई इंडियंस को सौंप दिया है

By भाषा | Published: December 20, 2018 10:53 PM

Open in App

नई दिल्ली, 20 दिसंबर: ऑफ स्पिनर जयंत यादव 2019 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 'ट्रेडिंग विंडो' के तहत इस फ्रेंचाइजी टीम को सौंपा है।

यह 28 वर्षीय खिलाड़ी 2015 से दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़ा था लेकिन उन्होंने केवल दस आईपीएल मैच ही खेले और उसमें चार विकेट लिए। जयंत ने चार टेस्ट और एक वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें से आखिरी मैच उन्होंने फरवरी 2017 में खेला था। टी20 क्रिकेट में जंयत ने 20 विकेट लिए हैं। 

जयंत गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं और उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में टेस्ट शतक भी जड़ा था। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करीब 2000 रन भी बना चुके हैं।

आईपीएल की 'ट्रेडिंग विंडो' 2019 सत्र के शुरू होने से 30 दिन पहले तक खुली रहेगी। 

जयंत घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं और उन्होंने हाल में श्रीलंका में एमर्जिंग टीम कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या