IPL में युवराज सिंह के बिकने पर ऐसा था सौरव गांगुली का रिएक्शन, शेयर किया इमोशनल मैसेज

आईपीएल 2019 के लिए जयपुर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह को एक करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

By सुमित राय | Updated: December 21, 2018 16:36 IST

Open in App

आईपीएल 2019 के लिए जयपुर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह को एक करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बाद सौरव गांगुली ने भी खुशी जाहिर की है।

सौरव गांगुली ने ट्वीट में लिखा, 'छोटे फॉर्मेट के युवी बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आईपीएल में युवी अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देंगे। शुभकामनाएं युवराज सिंह।

रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हीरोज के शहर में आपका स्वागत है युवराज सिंह।' इससे पहले युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं, सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। रोहित शर्मा आपसे जल्द ही मुलाकात होगी।'

2015 में 16 करोड़ में बिके, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह को पर जब पहले दौर में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई तो इसकी खूब चर्चा हुई। हालांकि आखिरकार दूसरे दौर की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज को 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनकी 2015 की कीमत से 94 फीसदी कम कम है।

मुंबई इंडियंस छठी टीम है जिसने युवराज सिंह को खरीदा है। इससे पहले वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं।

37 वर्षीय युवराज सिंह ने अपने 11 साल के आईपीएल करियर में 128 मैचों में 24.78 की औसत और 129.68 के स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाए हैं, जिनमें 12 अर्धशतक शामिल हैं।

टॅग्स :युवराज सिंहसौरव गांगुलीआईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या