IPL 2018: रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी, अपने नाम दर्ज किया सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

Rohit Sharma: रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ गोल्डन डक पर हुए आउट, इस आईपीएल में तीसरी बार बनाया गोल्डन डक

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 14, 2018 10:09 IST

Open in App

नई दिल्ली, 14 मई: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का इस आईपीएल में खराब प्रदर्शन का दौर जारी है। रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित एक बार फिर से फ्लॉप रहे और पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। रोहित को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जयदेव उनादकट ने कैच आउट किया। इसके साथ ही रोहित ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया, जिसे वो कभी याद नहीं रखना चाहेंगे।

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ सबसे खराब रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इस सीजन में तीसरी बार 'गोल्डन डक' (पहली गेंद) पर आउट हुए और उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले के आईपीएल के 10 सीजन में रोहित कभी भी गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे। हालांकि एक बार 2011 में वह बिना कोई गेंद खेले रन आउट हुए थे। इस तरह रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने सबसे खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया।

यही नहीं रोहित शर्मा इस सीजन में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में अपनी ही टीम के ईशान किशन के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए। रोहित इस सीजन में एक बार बैंगलोर और दो बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीरो पर आउट हुए हैं। (पढ़ें: IPL 2018: बटलर की तूफानी पारी में उड़ी मुंबई, बराबर किया सहवाग का ये खास रिकॉर्ड)

इस मैच में जीरो पर आउट होकर रोहित ने एक और खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में गौतम गंभीर टॉप पर हैं, जो कप्तान के तौर पर 10 बार डक पर लौटे हैं। तो वहीं रोहित कप्तान के रूप में नौ बार डक पर आउट होकर एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को इस मैच में राजस्थान रॉयल्स से 7 विकेट से शिकस्त मिली और अब उसकी प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक 12 मैचों में सिर्फ 5 मैच जीत सकी है और वह पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। (पढ़ें: IPL, MI vs RR: बटलर ने लगातार 5वें मैच में लगाई फिफ्टी, राजस्थान ने दर्ज की छठी जीत)

टॅग्स :रोहित शर्मामुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)राजस्थान रॉयल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या