IPL, RCB Vs MI: दो गेंदों पर मिले थे 26 रन! तो आरसीबी से इस वजह से हारी मुंबई इंडियंस

मुंबई की इस सीजन में 8 मैचों में यह छठी हार है। इससे पहले 2014 में भी मुंबई को शुरुआती 8 मैचों में 6 में हार का सामना करना पड़ा था।

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2018 12:38 IST2018-05-02T12:36:18+5:302018-05-02T12:38:15+5:30

ipl 2018 rcb vs mi how 2 bowl and 26 runs cost for mumbai indians sixth defeat | IPL, RCB Vs MI: दो गेंदों पर मिले थे 26 रन! तो आरसीबी से इस वजह से हारी मुंबई इंडियंस

Brendon Mccullum

नई दिल्ली, 2 मई: मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल-2018 के 31वें मैच में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से न केवल आरसीबी ने प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखी है बल्कि प्वाइंट टेबल में भी पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। रॉयल चैलेंजर्स से 8 मैचों से 6 अंक हैं। मुंबई के सामने 168 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम सात विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के हार की बड़ी वजह दो गेंदों पर 26 रन लुटाना भी रहा। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि 10-15 रन उन्हें महंगे पड़ गए, नहीं तो नतीजा कुछ और होता। (और पढ़ें- ग्रेग चैपल के गांगुली को हटाने के फैसले में क्या द्रविड़ का भी हाथ था? सौरव ने कही बड़ी बात)

दो गेंदों पर ऐसे मुंबई ने लुटाए 26 रन

पहले बैटिंग कर रही आरसीबी की पारी के 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने आए। ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल रही और ब्रेंडन मैक्कुलम ने उस पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली फ्री-हिट गेंद पर मैक्कुलम ने एक और छक्का लगा दिया। इस तहर दो गेंदों पर 13 रन आए।


मुंबई के गेंदबाजों से यही गलती 20वें ओवर में भी हुई। मिशेल मैकलीनगन ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद नो बॉल डाली और कोलिन डे ग्रैंडहोम ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद फ्री-हिट गेंद पर एक और छक्के के साथ आरसीबी का स्कोर 167 पहुंचा दिया।

मुंबई की छठी हार

मुंबई की इस सीजन में 8 मैचों में यह छठी हार है। इससे पहले 2014 में भी मुंबई को शुरुआती 8 मैचों में 6 में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई के अब 4 अंक हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे लगभग हर मैच जीतने ही होंगे। (और पढ़ें- DD Vs RR: दिल्ली के सामने अब 'करो या मरो' वाले हालात, राजस्थान को भी दिखाना होगा दम)

Open in app