IPL 2018: महिला फैन ने लाइव मैच के दौरान किया धोनी को प्रपोज, ICC ने ट्वीट की तस्वीर

A Girl Proposes Dhoni: एक महिला फैन ने चेन्नई-बैंगलोर के लाइव मैच के दौरान किया धोनी को प्रपोज

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 22, 2018 14:38 IST2018-04-22T14:38:02+5:302018-04-22T14:38:53+5:30

IPL 2018: A Girl Proposes MS Dhoni During Live Match, ICC Shares the picture | IPL 2018: महिला फैन ने लाइव मैच के दौरान किया धोनी को प्रपोज, ICC ने ट्वीट की तस्वीर

IPL 2018: एक लड़की ने लाइव मैच के दौरान किया एमएस धोनी को प्रपोज

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: एमएस धोनी निश्चित तौर पर आधुनिक क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। आईपीएल 2018 के दौरान भी धोनी की लोकप्रियता का आलम अपने चरम पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में भले ही चेन्नई की टीम ने शेन वॉटसन के तूफानी शतक की मदद से 64 रन से जीत हासिल की। लेकिन इस मैच में धोनी की फैन फॉलोइंग ने अलग सुर्खियां बटोरीं। 

ये मैच चेन्नई के बजाय पुणे में खेला जा रहा था लेकिन धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। लाइव मैच के दौरान ही एक लड़की ने धोनी को प्रपोज किया। आईसीसी ने इस लड़की की तस्वीर ट्वीट की। उस लड़की ने अपने हाथ में एक पोस्टर लिया था, 'जिसमें लिखा था,  भविष्य के पार्टनर सॉरी, लेकिन एमएस धोनी हमेशा मेरा पहला प्यार रहेंगे! आई लव यू माही'


इसी मैच में बैटिंग के लिए जाते समय मैदान में ही एक फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए धोनी के पैर छूए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। इससे पहले भी कई बार मैचों के दौरान फैंस धोनी के पैर छू चुके हैं। धोनी हालांकि इस मैच में बैट से ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 15 रन ही बना पाए। लेकिन उनके फैंस इस स्टार क्रिकेटर के लिए अपना प्यार जताना नहीं भूले। (पढ़ें: IPL 2018: बैटिंग के लिए जा रहे थे धोनी, रास्ते में फैन ने छू लिए पैर, वीडियो वायरल)


धोनी को दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है और अब तक 4 में तीन मैच जीत चुकी हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 2010 और 2011 का आईपीएल और 2010 का चैंपियंस लीग खिताब जीता था। आईपीएल की शुरुआत के बाद से धोनी ने 2015 तक लगातार आठ सीजन तक चेन्नई की कप्तानी की। 

Open in app