विराट कोहली इंस्टाग्राम पर हुए सबसे ज्यादा पॉपुलर, दीपिका पादुकोण को भी मिला ये खास अवॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब इतने पॉपुलर हो गए हैं कि बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं।

By सुमित राय | Published: March 20, 2018 9:45 AM

Open in App

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब इतने पॉपुलर हो गए हैं कि बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स उनके का इंतजार करते हैं। खास बात यह है कि विराट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा इंगेज्मेंट के साथ मोस्ट पॉपुलर बन गए हैं।

दरअसल, इंस्टाग्राम ने पहली बाद इंडिया में इंस्टाग्राम अवॉर्ड की घोषणा की है, जिसमें विराट कोहली के अकाउंट को 'मोस्ट इंगेज्ड अकाउंट' का अवॉर्ड मिला है। कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को 19.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और साल 2017 में उनके अकाउंट पर सबसे ज्यादा इंगेज्मेंट था। (यह भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम के पेपर में पूछा गया विराट कोहली पर सवाल, स्टूडेंट्स का ऐसा रहा रिएक्शन)

वही इंस्टाग्राम की ओर से मोस्ट फॉलोड अकाउंट का खिलाब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को दिया गया है। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को चाहने वाले सबसे ज्यादा हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या 22.4 मिलियन से ज्यादा है जो कि किसी भी भारतीय कलाकार के अब तक के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा को 22 मिलियन, आलिया भट्ट को 20.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। जब अनुष्का के साथ विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए शादी की पुष्टि की थी, तब उनके इस ट्वीट को सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया था, तो अनुष्का का ट्वीट गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर बना था। (यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा का ट्वीट बना गोल्डन ट्वीट ऑफ द ईयर, विराट कोहली भी नहीं हैं पीछे)

कोहली के ट्वीट को 81 हजार से ज्यादा कमेंट, 5 लाख से ज्यादा लाइक और 91 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया। वहीं अनुष्का के ट्वीट को 42 हजार से ज्यादा कमेंट, 3 लाख से ज्यादा लाइक और 58 हजार से ज्यादा रीट्वीट किया गया।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :इंस्टाग्रामविराट कोहलीदीपिका पादुकोणइंस्टाग्राम फॉलोवर्सआलिया भट्ट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या