India Women vs South Africa Women One-off Test Day 1: अफ्रीकी बॉलर बेदम, मंधाना ने किया कमाल, पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथा शतक, शेफाली के नाम पहला टेस्ट सेंचुरी

India Women vs South Africa Women LIVE Score, One-off Test Day 1: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 44.5 ओवर में बिना विकेट खोए 224 रन बना लिए है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2024 13:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देशेफाली वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया।127 गेंद में 111 पर नाबाद है, जिसमें 11 चौके और 2 छक्का शामिल हैं।एस. मंधाना 137 गेंद में 110 पर नाबाद है और 21 चौके मार चुकी हैं।

India Women vs South Africa Women LIVE Score, One-off Test Day 1: दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाज परेशान है और विकेट के लिए तरस रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 44 ओवर में बिना विकेट खोए 211 रन बना लिए है। भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली। अपने पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथा शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया। शेफाली वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया। वर्मा अभी 127 गेंद में 111 पर नाबाद है, जिसमें 11 चौके और 2 छक्का शामिल हैं। मंधाना 137 गेंद में 110 पर नाबाद है और 21 चौके मार चुकी हैं।

उन्होंने खराब गेंदों पर जमकर क्लास ली। भारत की रन गति को बनाए रखा। इस समय रन गति 5.04 की है। चेन्नई में गर्मी और उमस के बीच शानदार प्रदर्शन किया। मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। और फिर शैफाली वर्मा ने भी इसका अनुसरण किया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कमजोर नजर हैं।

टॅग्स :टीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमस्मृति मंधानाहरमनप्रीत कौर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या