IND vs ENG Score Women’s Test Day 1: डेब्यू मैच में शुभा और जेमिमा ने कमाल किया, पहले दिन दिखा दिया जलवा

IND vs ENG Score Women’s Test Day 1: सतीश ने 69 पर की पारी खेली, जिसमें 76 गेंद का सामना किया और 13 चौके लगाए। जेमिमा ने 99 गेंद में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2023 14:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देडेब्यू मैच में शुभा सतीश और जेमिमा रौड्रिग्स ने कमाल किया।शुभा सतीश और जेमिमा रौड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन किया।दोनों खिलाड़ी ने अर्धशतकीय पारी खेली।

IND vs ENG Score Women’s Test Day 1: भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेल रही है। पहले दिन भारत ने इंग्लैंड को करारा जवाब दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 57 ओवर में 4 विकेट खोकर 261 रन बना लिए है। डेब्यू मैच में शुभा सतीश और जेमिमा रौड्रिग्स ने कमाल किया।

शुभा सतीश और जेमिमा रौड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी ने अर्धशतकीय पारी खेली। सतीश ने 69 पर की पारी खेली, जिसमें 76 गेंद का सामना किया और 13 चौके लगाए। जेमिमा ने 99 गेंद में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और यस्तिका भाटिया क्रीज पर हैं। 

भारत और इंग्लैंड के बीच 1986 से अब तक खेले गए 14 टेस्ट में से भारत ने सिर्फ एक गंवाया है। पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रही हरमनप्रीत इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट जून 2021 में ब्रिस्टल में खेला गया था जो ड्रॉ रहा था।

टॅग्स :आईसीसीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डहरमनप्रीत कौरटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या