India vs Sri Lanka Women’s T20 World Cup 2024: भारत 82 रन से जीता, श्रीलंका को विश्व कप में धुना?, एशिया कप फाइनल का लिया बदला

India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हाथ खोले और दुबई में रनों की बारिश कर दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2024 22:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट पर 172 रन बनाए। India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: 27 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से नाबाद 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली।India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: भारत अंतिम पांच ओवर में 46 रन जोड़ने में सफल रहा।

India vs Sri Lanka Live Score, Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया। बल्ले के बाद गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में धमाल मचा दिया। भारत ने श्रीलंका को विश्व कप में धुन दिया। एशिया कप फाइनल का बदला ले लिया। भारत ने तीसरे मैच में श्रीलंका को 82 रन से पीट दिया। भारत ने इस विश्व कप में तीन मैच खेलते हुए दो जीत और एक हार के साथ दूसरे पायदान पर है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका की टीम विश्व कप से बाहर हो गई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट पर 172 रन बनाए जो मौजूदा टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर है। पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट हुई कप्तान हरमनप्रीत बिलकुल भी सहज नजर नहीं आईं और उन्होंने 27 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से नाबाद 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

उनकी पारी की बदौलत भारत अंतिम पांच ओवर में 46 रन जोड़ने में सफल रहा जो मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्मृति ने 38 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 50 रन की पारी खेलने के अलावा शेफाली वर्मा (43) के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीमआईसीसीहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधाना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या