भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टी20 मैच खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवा ली। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 16.5 ओवर में महज 1 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया ने पहले दो ओवर में काफी तेज बल्लेबाजी की, लेकिन तीसरे ओवर की दूसरी ही बॉल पर रोहित शर्मा (9) कैच आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को संभाला। धवन 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 9 रन बनाए।
भारत की ओर से इसके बाद ऋषभ पंत (19), हार्दिक पंड्या (14) और रवींद्र जडेजा (19) ने कुछ हद तक संभलकर खेलने की कोशिश कर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम की ओर से कगीसो रबाडा ने 3 शिकार किए। उनके अलावा फॉर्टिन और ब्यूरेन हैंड्रिक्स को 2-2 सफलता हाथ लगी।
टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत जबरदस्त रही। सलामी बल्लेबाजी रीजा हैंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 76 रन जुटाए और जीत की नींव रख दी। रीजा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 52 बॉल में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए। उनके अलावा टेम्बा बाउमा ने नाबाद 27 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या इकलौते सफल गेंदबाज रहे, जिन्हें 1 सफलता हाथ लगी।
दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में पहला टी20 मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। उस दौरान टॉस तक ना हो सका था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
टीम:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर/कप्तान), टेम्बा बावुमा, रॉसी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, ड्वाइन प्रिटोरियस, आंदिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, कगीसो रबाडा, बेयूरन हेन्ड्रिक्स, तबरेज शम्सी।
22 Sep, 19 : 10:02 PM
साउथ अफ्रीका ने जीता मैच
साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करवा ली है।
22 Sep, 19 : 09:58 PM
जीत के लिए 8 रन की दरकार
भारत को जीत के लिए 5 ओवर में 8 रन की दरकार है।
22 Sep, 19 : 09:43 PM
डी कॉक का अर्धशतक
साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम जीत की ओर अग्रसर है। RSA 86/1 (11.0)
22 Sep, 19 : 09:38 PM
भारत को पहली सफलता
10.1 ओवर में आखिरकार भारत को पहली सफलता हाथ लगी। हार्दिक पंड्या ने रीजा हैड्रिंक्स को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तेम्बा बवूमा आ चुके हैं। RSA 77/1 (10.2)
22 Sep, 19 : 09:35 PM
जीत की ओर साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम जीत की ओर अग्रसर है। साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 59 रन की दरकार। RSA 76/0 (10.0)
22 Sep, 19 : 09:19 PM
6 ओवर समाप्त
साउथ अफ्रीका की पारी के 6 ओवर समाप्त हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने बगैर किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम को जीत के लिए यहां से 84 गेंदों में 92 रन की दरकार है।
22 Sep, 19 : 09:02 PM
भारत की कसी हुई गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाज शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। चौथी गेंद पर डी कॉक ने चौका लगाया। साउथ अफ्रीका इस वक्त 4.33 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। RSA 13/0 (3.0)
22 Sep, 19 : 08:54 PM
टारगेट का पीछा करने उतरा साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की ओर से रीजा हैंड्रिक्स और क्विंटन डी कॉक टारगेट का पीछा करने उतर चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 6 रन बनाए।
22 Sep, 19 : 08:38 PM
भारत ने बनाए 134 रन
साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के सामने भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर महज 134 रन बनाए।
22 Sep, 19 : 08:26 PM
2 ओवर बाकी
भारतीय पारी के 2 ओवर बाकी रह गए हैं। इस वक्त हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के पास 4 विकेट शेष। IND 118/6 (18.0)
22 Sep, 19 : 08:10 PM
भारत को छठी सफलता
14.3 ओवर में क्विंटन डी कॉक ने क्रुणाल पंड्या का कैच लपका। इसी के साथ भारत को छठा झटका लगा। ब्यूरेन हैंड्रिक्स को दूसरी सफलता। IND 98/6
22 Sep, 19 : 08:02 PM
फार्टेन ने झटके 2 विकेट
फार्टेन ने 13वें ओवर की चौथी बॉल पर पंत, जबकि आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को परेशानी में डाल दिया है। IND 93/5 (13)
22 Sep, 19 : 07:54 PM
12 ओवर समाप्त
भारत ने 12 की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 18, जबकि श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
22 Sep, 19 : 07:41 PM
भारत को बड़ा झटका
टीम इंडिया को 8.3 ओवर में कप्तान विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा। कोहली 9 रन बनाकर कैच आउट। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। IND 68/3 (8.4)
22 Sep, 19 : 07:35 PM
शिखर धवन आउट
शिखर धवन 7.2 ओवर में छक्का लगाने की कोशिश में आउट। धवन ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आ चुके हैं। IND 64/2 (7.3)
22 Sep, 19 : 07:25 PM
5 ओवर समाप्त
भारत ने पहले 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। धवन 18, जबकि विराट कोहली 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इस वक्त 8.2 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
22 Sep, 19 : 07:14 PM
भारत को पहला झटका
2.2 ओवर में भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। हैंड्रिक्स की गेंद पर रोहित अपना कैच रीजा को थमा बैठे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली आ चुके हैं। इस ओवर से महज 2 रन। IND 24/1 (3.0)
22 Sep, 19 : 07:04 PM
मैच शुरू
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आए। फॉर्टेन की पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका लगाकर धवन ने टीम का खाता खोला। भारत- 5/0 (1)
22 Sep, 19 : 06:57 PM
इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बने रोहित शर्मा, कर ली महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने का संयुक्त रूप से नंबर-1 क्रिकेटर बन चुके हैं। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 98-98 टी20 मुकाबले भारत के लिए खेले हैं। वहीं सुरेश रैना के नाम 78 मैच है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
22 Sep, 19 : 06:52 PM
रोहित-धवन दिलाना चाहेंगे दमदार शुरुआत
कोहली से पहले उप कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन को कगिसो रबादा की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा और ये दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान के आकार का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रोहित मोहाली में शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके तो वह इस मौके को हाथ से निकलने नहीं देना चाहेंगे।
22 Sep, 19 : 06:48 PM
कोहली पर फैंस की निगाहें
कोहली के चिर परिचित उत्साही और प्रेरणादायी बातों ने ऋषभ पंत को लेकर चल रही चर्चाओं को बंद कर दिया जो पिछले मैच में कुछ नहीं कर सके और बल्लेबाजी में उनका जूझना जारी है लेकिन उनके प्रदर्शन पर निगाहें लगी होंगी।
22 Sep, 19 : 06:41 PM
यहां देखें टॉस
22 Sep, 19 : 06:36 PM
प्लेइंग XI
प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर/कप्तान), टेम्बा बावुमा, रॉसी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, ड्वाइन प्रिटोरियस, आंदिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, कगीसो रबाडा, बेयूरन हेन्ड्रिक्स, तबरेज शम्सी।
22 Sep, 19 : 06:32 PM
भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
22 Sep, 19 : 06:26 PM
सीरीज में भारत की लीड
धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन व कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनायी। लेकिन टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम का ध्यान फिर वैसा ही शानदार प्रदर्शन करने पर है।
22 Sep, 19 : 06:19 PM
टीमें इस प्रकार हैं :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप-कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयुरान हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नाट्र्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मट्स।
22 Sep, 19 : 06:16 PM
मैच के दौरान बारिश की आशंका
इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका है। 22 सितंबर को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और साथ ही बारिश के 40 प्रतिशत आसार हैं, जिसके चलते ओवरों में कटौती की जा सकती है।
22 Sep, 19 : 06:10 PM
बेंगलुरु में खेला जाएगा तीसरा मैच
कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर श्रृंखला 2-0 से जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।