रोहित शर्मा (50) की धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मैच में भारत को 80 रनों से हराया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम (50) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। 159 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।
न्यूजीलैंड : केन विलिमयम्सन (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कलिंगन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
08 Feb, 19 : 02:49 PM
भारत ने सीरीज में की बराबरी
भारतीय टीम ने 159 रनों का लक्ष्य 18.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मैच में भारत को 80 रनों से हराया था।
08 Feb, 19 : 02:27 PM
विजय शंकर 18 रन बनाकर आउट
14वें ओवर की चौथी गेंद पर डेरिल मिशेल ने विजय शंकर को आउट कर भारतीय टीम को दिया तीसरा झटका। शंकर 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13.4 ओवर के बाद 118 रन।
08 Feb, 19 : 02:13 PM
धवन 30 रन बनाकर आउट
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने शिखर धवन को आउट कर भारतीय टीम को दिया दूसरा झटका। धवन 31 गेंदों में दो चौके की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 88 रन।
08 Feb, 19 : 01:42 PM
5 ओवर के बाद 42 रन
5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 42 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (26) और शिखर धवन (16) मौजूद।
08 Feb, 19 : 01:28 PM
रोहित-धवन ने शुरू की भारतीय पारी
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन नें शुरू की भारतीय पारी। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने की गेंदबाजी की शुरुआत।
08 Feb, 19 : 01:11 PM
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 159 का लक्ष्य
20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 8 विकेट गंवाकर 158 रन बनाया और भारतीय टीम को दिया 159 रनों का लक्ष्य।
08 Feb, 19 : 01:07 PM
खलील को मिला पहला विकेट
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर खलील अहमद ने मिशेल सेंटनर को आउट कर भारतीय टीम को दिलाई सातवीं सफलता। सेंटनर 8 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलयिन लौटे।
08 Feb, 19 : 01:04 PM
विजय शंकर ने किया शानदार रन आउट
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजय शंकर ने रॉस टेलर को रन आउट कर भारतीय टीम को दिलाई छठी सफलता। टेलर 36 गेंदों में तीन चौके की मदद से 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 153 रन।
08 Feb, 19 : 01:01 PM
18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 145 रन
18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 45 रन। क्रीज पर रॉस टेलर (38) और मिशेल सेंटनर (5) मौजूद।
08 Feb, 19 : 12:48 PM
हाफ सेंचुरी बनाकर कॉलिन डी ग्रैंडहोम आउट
16वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दिलाई पांचवीं सफलता। कॉलिन डी ग्रैंडहोम 28 गेंदों में एक चौके और 4 छक्के मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 129 रन।
08 Feb, 19 : 12:38 PM
14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 114 रन। क्रीज पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम (45) और रॉस टेलर (19) मौजूद।
08 Feb, 19 : 12:06 PM
क्रुणाल को मिली तीसरी सफलता
8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आउट कर भारतीय टीम को दिलाई चौथी सफलता। विलियमसन 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 7.5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 50 रन।
08 Feb, 19 : 12:06 PM
क्रुणाल ने लिया दूसरा विकेट
छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिशेल को एलबीडब्ल्यू कर भारतीय टीम को दिलाई तीसरी सफलता। डेरिल दो गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंपायर के आउट देने के बाद डेरिल ने रिव्यू लिया। उन्हें लगा कि बॉल पैड से पहले बैट पर लगी है, जिससे वह बच सकते हैं। हालांकि रिव्यू के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला बरकरार रखा और उन्हें आउट करार दिया। लेकिन डेरिल वापस नहीं गए और उनका कहना था कि किनारा लगा है। यहां थोड़ा विवाद भी हुआ। दोनों अंपायरों ने बातचीत की। रोहित शर्मा और एमएस धोनी उनके पास गए। काफी बातचीत के बाद डेरिल को वापस जाना ही पड़ा।
08 Feb, 19 : 11:59 AM
क्रुणाल ने कॉलिन मुनरो को किया आउट
छठे ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने कॉलिन मुनरो को रोहित शर्मा के हाथों आउट कर भारतीय टीम को दिलाई दूसरी सफलता। मुनरो 12 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 5.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 41 रन।
08 Feb, 19 : 11:46 AM
भुवी ने भारत को दिलाई पहली सफलता
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने टिम सेफर्ट को विकेट के पीछे एमएस धोनी के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। पिछले मैच में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले सेफर्ट इस मैच में 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 17 रन।
08 Feb, 19 : 11:32 AM
टिम सेफर्ट-कॉलिन मुनरो ने शुरू की पारी
न्यूजीलैंड की ओर से टिम सेफर्ट और कॉलिन मुनरो ने शुरू की पारी। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने की गेंदबाजी की शुरुआत।
08 Feb, 19 : 11:09 AM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।
न्यूजीलैंड : केन विलिमयम्सन (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, डेलिल मिशेल, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कॉलिन मुनरो, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कलिंगन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
08 Feb, 19 : 11:03 AM
न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले करेगी गेंदबाजी।
08 Feb, 19 : 10:53 AM
ऑकलैंड में होगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क पर खेला जाएगा, जहां इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। भारतीय महिला टीम को चार विकेट से हार का सामना करना और इसी हार के साथ भारतीय महिला टीम ने 2-0 से सीरीज भी गंवा दी।
08 Feb, 19 : 10:30 AM
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में भारत को 80 रनों से हाराय था और तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है।