IND Vs NZ: धोनी ने ईश सोढ़ी की गेंद पर खेला ये गजब का शॉट, किवी गेंदबाज हुआ हैरान, देखें वीडियो

ऑकलैंड टी20 में धोनी 20 रन बनाकर लौटे और भारत सात विकेट से मैच जीतने में सफल रहा।

By विनीत कुमार | Published: February 9, 2019 05:36 PM2019-02-09T17:36:58+5:302019-02-09T17:36:58+5:30

india vs new zealand ms dhoni hits one hand shot on ish sodhi bowling 2nd t20 | IND Vs NZ: धोनी ने ईश सोढ़ी की गेंद पर खेला ये गजब का शॉट, किवी गेंदबाज हुआ हैरान, देखें वीडियो

एमएस धोनी (फाइल फोटो)

googleNewsNext

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के मैदान पर कोई सानी नहीं है। फिर चाहे वह विकेटकीपिंग हो, मैदान पर कोई फैसला लेने की बात हो या फिर रनों का पीछा करते हुए पारी को संवारने की कोशिश, धोनी हर मामले में मौजूदा खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं। खासकर मैच की बारिकियों को बहुत जल्द समझ लेने की उनकी क्षमता की पूरी दुनिया कायल है।

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी एक बार फिर धोनी चपलता दिखी जब उन्होंने ईश सोढ़ी की बाहर जाती एक गेंद पर स्टंप आउट से बचने के लिए चालाकी भरा शॉट खेला। धोनी का यह शॉट भारतीय पारी के 16वें ओवर में दिखा जब टीम न्यूजीलैंड से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

धोनी तब 7 रन बनाकर खेल रहे थे और एक मौके पर क्रीज से आगे बढ़कर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंदबाजी कर रहे सोढ़ी इसे भांप गये और फ्लैट और थोड़ी वाइड गेंद धोनी की ओर फेंक दी। धोनी भी जल्द ही समझ गये कि गेंद उनकी पहुंच से बाहर होने वाली है और इसलिए उन्होंने वापस क्रीज में लौटते हुए एक हाथ से ऑफ-साइड की ओर शॉट खेलते हुए एक रन ले लिया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


धोनी इस मैच में 20 रन बनाकर लौटे और भारत सात विकेट से मैच जीतने में सफल रहा। भारत के लिए 159 रनों का लक्ष्य था और टीम ने 18.5 ओवर में 162 रन बनाते हुए जीत हासिल की और सीरीज में भी 1-1 से बराबरी कर ली। धोनी के अलावा ऋषभ पंत ने भी 40 रनों की नाबाद पारी खेली। पंत ने 28 गेंदों की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया।

Open in app