IND vs BAN, Day Night Test: कोहली-पुजारा ने जड़े अर्धशतक, भारत की बांग्लादेश पर लीड

India vs Bangladesh Test Match: बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 106 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन की समाप्ति तक भारत ने 68 रनों की लीड बना ली है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 22, 2019 20:38 IST2019-11-22T12:02:55+5:302019-11-22T20:38:25+5:30

India vs Bangladesh Day Night test match live score update match highlights, summary, reports and full scoreboard | IND vs BAN, Day Night Test: कोहली-पुजारा ने जड़े अर्धशतक, भारत की बांग्लादेश पर लीड

IND vs BAN, Day Night Test: कोहली-पुजारा ने जड़े अर्धशतक, भारत की बांग्लादेश पर लीड

googleNewsNext

भारत-बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक डे-नाइट मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 106 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली (59) और अजिंक्य रहाणे (23) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज इमरूल कायस (4) जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद 10वें ओवर में उमेश यादव ने कप्तान मोमिनुल हक (0) और मोहम्मद मिथुन (0) को पवेलियन भेज दिया।

यहां से बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरफ बिखर गई। हालांकि शादमान इस्लाम ने 29, जबकि रिटायर्ड हर्ट लिटन दास ने 24 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम ने 7 विकेट महज 82 रन पर ही गंवा दिए थे।

नईम हसन ने कुछ देर तक जुझारूपन दिखाया, लेकिन इशांत शर्मा ने उन्हें अपना पांचवां शिकार बनाया। इसी के साथ इशांत पिंक बॉल से पांच शिकार करने वाले पहले भारतीय बन गए। उनके अलावा उमेश यादव को 3, जबकि मोहम्मद शमी को 2 विकेट हाथ लगे।

टारगेट का पीछा करते हुए भारत को भी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (14) और रोहित शर्मा (21) के रूप में महज 43 रन तक दो झटके लग चुके थे। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 94 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। पुजारा 8 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन की समाप्ति तक भारत ने 68 रनों की लीड बना ली है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

बांग्लादेश : मोमीनुल हक (कप्तान), शदमान इस्लाम, इमरुल कायेस, मोहम्मद मिथुन, मुश्फीकुर रहीम, महामुदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), नईम हसन, अबु जायेद, अल-अमीन हुसैन और इबादत हुसैन।

22 Nov, 19 : 08:35 PM

पहला दिन समाप्त

पहला दिन समाप्त हो चुका है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने अब तक 68 रन की लीड बना ली है।

22 Nov, 19 : 08:25 PM

कोहली ने दिखाया दम

कप्तान विराट कोहली दमदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में 59 रन बना चुके हैं। वहीं रहाणे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। IND 170/3 (44.0)

22 Nov, 19 : 08:06 PM

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह पिंक बॉल से फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। भारत के पास इस वक्त तक 38 रन की लीड है। IND 144/3 (40.0)

22 Nov, 19 : 08:03 PM

30 मिनट का अतिरिक्त खेल

फिलहाल आज के 18 ओवर शेष हैं। ऐसे में मैच को आज 30 मिनट और आगे बढ़ा दिया गया है। कोहली अर्धशतक की ओर अग्रसर हैं। बांग्लादेश दबाव में।

22 Nov, 19 : 08:02 PM

पुजारा आउट

भारत को 39.1 ओवर में तीसरा झटका लगा। पुजारा 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पुजारा और कोहली के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे आ चुके हैं। IND 137/3 (39.1)

22 Nov, 19 : 07:50 PM

पुजारा ने जड़ा अर्धशतक

चेतेश्वर पजारा ने 93 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं विराट कोहली भी 8 रन दूर हैं। भारत इस वक्त तक 22 रन की लीड बना चुका है। IND 128/2 (36)

22 Nov, 19 : 07:31 PM

भारत ने बनाई लीड

टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर बढ़त कायम कर ली है। विराट कोहली और पुजारा अर्धशतक की ओर बढ़ चुके हैं। बांग्लादेश काफी दबाव में नजर आ रहा है। 

22 Nov, 19 : 07:24 PM

30 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 30 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 34, जबकि पुजारा 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

22 Nov, 19 : 06:59 PM

कोहली-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कोहली-पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पुजारा 34, जबकि कोहली 29 रन बनाकर फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। IND 99/2 (23.5)

22 Nov, 19 : 06:27 PM

कोहली से फैंस को उम्मीदें

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 10 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 16 रन बना लिए हैं। वहीं पुजारा 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत इस वक्त 34 रन से पीछे है। IND 72/2 (17.0)

22 Nov, 19 : 06:06 PM

तीसरा सेशन शुरू, रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा तीसरे सेशन में बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। अगली गेंद पर फिर से बाउंड्री, लेकिन पांचवीं बॉल पर रोहित पगबाधा आउट। IND 43/2 (12.5)

22 Nov, 19 : 05:43 PM

दूसरा सेशन समाप्त

चायकाल तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया इस वक्त बांग्लादेश से महज 71 रन पीछे है। फैंस को उम्मीद है कि भारत आज ही मेहमान टीम पर बढ़त बना लेगा।

22 Nov, 19 : 05:32 PM

10 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। रोहित शर्मा फिलहाल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की ओर से अल-अमीन एकमात्र सफल गेंदबाज हैं। IND 28/1 (10.0)

22 Nov, 19 : 05:12 PM

भारत को पहला झटका

टीम इंडिया को 4.4 ओवर में मयंक अग्रवाल के रूप मे पहला झटका लगा। मयंक 14 रन बनाकर अल-अमीन का शिकार बने। उनके स्थान पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। IND 26/1 (5.3)

22 Nov, 19 : 04:58 PM

मयंक अग्रवाल की शानदार बल्लेबाजी

मयंक अग्रवाल शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस खिलाड़ी ने 13 गेंदों में अब तक 10 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 चौके भी शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा 7 रन बना चुके हैं। IND 18/0 (3)

22 Nov, 19 : 04:49 PM

बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया

भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। मयंक ने पहली ही गेंद पर चौके के साथ टीम का खाता खोला। वहीं पांचवीं गेंद पर रोहित ने छक्के के साथ अपना खाता खोला। IND 11/0 (1.0)

22 Nov, 19 : 04:35 PM

बांग्लादेश ऑलआउट

बांग्लादेश की टीम महज 30.3 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो चुकी है। मोहम्मद शमी ने अपना दूसरा शिकार किया। भारतीय ड्रेसिंग रूम काफी खुश नजर आ रहा है।

22 Nov, 19 : 04:32 PM

इशांत शर्मा का पंजा

इशांत शर्मा ने 29.5 ओवर में पांचवां शिकार किया। वह पिंक बॉल से ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही 12 साल में इशांत शर्मा का भारत में ये पहला 'पंजा' है। BAN 105/9 (30)

22 Nov, 19 : 04:20 PM

इशांत शर्मा को चौथी सफलता

27.6 ओवर में इशांत शर्मा ने मेहदी हसन को 8 रन बनाकर पवेलियन भेजा। ये इशांत शर्मा की चौथी सफलता रही। चोटिल लिटन दास के स्थान पर मेहदी हसन बतौर कंकशन सब्सिट्यूट मैदान पर थे। बांग्लादेश शर्मनाक स्थिति में।  BAN 98/8 (28.0)

22 Nov, 19 : 04:08 PM

मेहदी हसन कंकशन सब्सिट्यूट के तौर पर

चोटिल लिटन दास के स्थान पर मेहदी हसन बतौर कंकशन सब्सिट्यूट मैदान पर हैं। आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी के सिर या गर्दन में चोट लगती है तो उसके स्थान पर किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। BAN 90/7 (25.5)

22 Nov, 19 : 03:58 PM

बांग्लादेश को सातवां झटका

बांग्लादेश की टीम को लंच के बाद जल्द एक और झटका लग गया। इबादत हुसैन सिर्फ 1 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड। इसी के साथ भारत को सातवीं सफलता हाथ लगी। BAN 82/7 (23.5)

22 Nov, 19 : 03:44 PM

दूसरा सेशन शुरू

लिटन दास के चोटिल होने के बाद इबादत हुसैन उनके स्थान पर आए हैं। बांग्लादेश ने 22 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं।

22 Nov, 19 : 03:02 PM

पहला सेशन समाप्त

पहला सत्र समाप्त हो चुका है। इस दौरान 21.4 ओवर में बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। भारत काफी मजबूत स्थिति में है। लिटन दास 24 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट।

22 Nov, 19 : 02:47 PM

साहा का शानदार कैच

इशांत शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने महमदुल्लाह का शानदार कैच लपका। 19.4 ओवर में बांग्लादेश को छठा झटका लग चुका है। बांग्लादेश की हालत बेहद खराब हो चुकी है। BAN 64/6 (20)

22 Nov, 19 : 02:42 PM

परेशानी में बांग्लादेश

जल्द पांच विकेट खोने के बाद बांग्लादेश की टीम काफी परेशानी में नजर आ रही है। फिलहाल महमदुल्लाह 6, जबकि लिटन दास 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से उमेश यादव 3 विकेट झटक चुके हैं। BAN 60/5 (19) 

22 Nov, 19 : 02:36 PM

पैराट्रूपर्स ने सौंपनी थी गुलाबी गेंद, सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम रद्द

भारत और बांग्लादेश की टीमें कोलकाता में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रही हैं। इस मुकाबले को लेकर काफी जोर-शोर से तैयारियां की गईं। हालांकि मैच से पहले भारतीय सेना के पैराशूटर्स को ईडन में उतरकर दोनों कप्तानों को पिंक बॉल हैंडओवर करना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...

22 Nov, 19 : 02:22 PM

बांग्लादेश को पांचवां झटका

14.2 ओवर में उमेश यादव ने शादमान को विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए लिटन दास ने अपना खाता चौके के साथ खोला। पांचवीं गेंद पर लिटन दास ने एक और चौका लगाया। BAN 47/5 (15)

22 Nov, 19 : 02:18 PM

14 ओवर पूरे

बांग्लादेश ने 14 ओवर के खेल तक 4 विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। फिलहाल शादमान इस्लाम 29 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि महमदुल्लाह अभी खाता भी नहीं खोल सके हैं।
 

22 Nov, 19 : 02:04 PM

मोहम्मद शमी ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड कर भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई। रहीम चार गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 11.5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 26 रन।

22 Nov, 19 : 01:57 PM

उमेश यादव ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश यादव ने मोहम्मद मिथुन को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। मिथुन खाता भी नहीं खोल पाए। 10.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 17 रन।

22 Nov, 19 : 01:54 PM

उमेश यादव ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

11वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने मोमिनुल हक को स्लीप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम को दूसरा सफलता दिलाई। मोमिनुल 7 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 10.1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 17 रन।

22 Nov, 19 : 01:32 PM

ईशांत शर्मा ने भारत को दिलाई पहली सफलता

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ईशांत शर्मा ने इमरुल कायेस को एलबीडब्ल्यू कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। अंपायर के आउट दिए जाने के बाद इमरुल ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद विकेट के सामने थी और उनके पैड पर लग रही थी। इमरुल कायेस 15 गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 15 रन।

22 Nov, 19 : 01:05 PM

शदमान इस्लाम-इमरुल कायेस ने पारी शुरू की

बांग्लादेश की ओर से शदमान इस्लाम और इमरुल कायेस ने पारी शुरू की। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

22 Nov, 19 : 01:04 PM

22 Nov, 19 : 12:57 PM

बेल बजाकर मैच शुरू

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ईडेन गार्डन्स मैदान पर बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। उनके साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मौजूद थे।

22 Nov, 19 : 12:51 PM

राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंची दोनों टीमें

भारत और बांग्लादेश की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुकी हैं। 

22 Nov, 19 : 12:39 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

बांग्लादेश : मोमीनुल हक (कप्तान), शदमान इस्लाम, इमरुल कायेस, मोहम्मद मिथुन, मुश्फीकुर रहीम, महामुदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), नईम हसन, अबु जायेद, अल-अमीन हुसैन और इबादत हुसैन।

 

22 Nov, 19 : 12:38 PM

दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम

इस मैच के लिए भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि बांग्लादेश ने टीम में दो बदलाव किए हैं। तैजुल और मेहदी हसन की जगह टीम में अल-अमीन और नईम हसन को मौका दिया गया है।

22 Nov, 19 : 12:31 PM

बांग्लादेश का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला

बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी। 

22 Nov, 19 : 12:14 PM

डे नाइट टेस्ट देखने पहुंची बांग्लादेश की PM शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के खिलाफ ईडन गार्डन पर डे नाइट टेस्ट के पहले क्रिकेट टेस्ट के उद्घाटन के लिए कोलकाता पहुंच गई हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हवाई अड्डे पर शेख हसीना का स्वागत किया। शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैच से इतर बैठक भी करेंगे।

22 Nov, 19 : 11:55 AM

पिंक बॉल टेस्ट से पहले पूरा कोलकाता गुलाबी कलर में रंग गया है। ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट के लिए गेंद, मैदान, मेहमान और मेजबान से लेकर शहर की स्पेशल मिठाइयां भी पिंक हो गई हैं। इसकी फोटोज बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने ट्विटर पर शेयर की है।

   

22 Nov, 19 : 11:53 AM

पहले मैच में पारी से दर्ज की थी जीत

भारत ने इससे पहले इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

22 Nov, 19 : 11:53 AM

पहला डे नाइट टेस्ट खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट को जीतकर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार अपना दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए उतर रही हैं।

Open in app