भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पारी और 130 रन से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ टीम इंडिाय ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 493/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसी के साथ मेजबान टीम के पास 343 रन की विशाल लीड बना ली। इसके जवाब में बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 213 रन ही बना सका।
बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रन पर सिमट गई थी। इस दौरान मुशफिकुर रहीम (43) और कप्तान मोमिनुल हक (37) सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने 3, जबकि इशांत शर्मा, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 शिकार किए।
इसके जवाब में टीम इंडिया को रोहित शर्मा (6) के रूप में पहला झटका जल्द लग गया। इसके बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा (54) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाल लिया, लेकिन विराट कोहली बगैर खाता खोले ही लौट गए।
मयंक अग्रवाल ने अजिंक्य रहाणे (86) के साथ चौथे विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की, जहां से टीम इंडिया ने विशाल लीड बना ली थी। मयंक 28 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 243 रन बनाकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक रहा। इसी के साथ भारत ने 493/6 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। बांग्लादेश की तरफ से अबु जायद को सर्वाधिक 4 विकेट हाथ लगे।
विशाल लीड के दबाव में बांग्लादेश की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज इमरूल कायस (6) और शादमान इस्लाम (6) कुछ खास नहीं कर सके। वहीं कप्तान मोमिनुल हक (7) भी फैंस की उम्मीदों पर खरा ना उतर सके। आलम ये रहा कि लंच तक बांग्लादेश ने 60 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद लिटन दास (35) और मुशफिकुर रहीम के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को कुछ देर तक थामे रखा। वहीं मेहदी हसन ने 38, जबकि मुशफिकुर रहीम ने 7 चौकों की मदद से 64 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन बांग्लादेश को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।
भारत की ओर से मोहम्मद शमी को 4, जबकि रविचंद्रन अश्विन को 3 सफलता हाथ लगी। वहीं उमेश यादव ने 2, जबकि इशांत शर्मा ने 1 विकेट झटका। अब दोनों टीमों के बीच कोलकाता में दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाना है।
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा।
बांग्लादेश : मोमिनुल हक (कप्तान), इमरूल कायस, शादमान, मोहम्मद मिथुन, मुश्फीकुर रहीम, महमुदुल्लाह, लिट्टन दास, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, अबु जायेद, इबादत हुसैन।
16 Nov, 19 : 03:46 PM
भारत ने जीता मैच
बांग्लादेश की टीम 213 रन पर ऑलआउट। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।
16 Nov, 19 : 03:32 PM
बांग्लादेश को नौवां झटका
बांग्लादेश को 67.5 ओवर में मुशफिकुर रहीम के रूप में नौवां झटका लगा। भारत जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर। बांग्लादेश पारी से हार की ओर।
16 Nov, 19 : 03:24 PM
जीत से महज 2 विकेट दूर भारत
66.3 ओवर में बांग्लादेश को छठा झटका लगा। तैजुल 43 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट। यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ 2 ही विकेट की दरकार है। BAN 150, 208/8 (67)
16 Nov, 19 : 03:01 PM
200 पार बांग्लादेश
61 ओवर में बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर 203 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी 3 विकेट निकाल चुके हैं। भारत के पास अभी भी 140 रन की लीड है।
16 Nov, 19 : 02:39 PM
बांग्लादेश को सातवां झटका
54.5 ओवर में 7वां विकेट गंवा दिया है। मेहदी हसन 55 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट। तैजुल इस्लाम उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। BAN 194/7 (55.0)
16 Nov, 19 : 02:35 PM
बांग्लादेश के चाय के विश्राम तक छह विकेट पर 191 रन
बांग्लादेश ने पहली पारी में 343 रन से पिछड़ने के बाद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 191 रन बनाये। बांग्लादेश को पारी की हार से बचने के लिये अब भी 152 रन की जरूरत है जबकि उसके चार विकेट बचे हुए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर छह विकेट पर 493 रन पर समाप्त घोषित कर दी थी। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाये थे। चाय के विश्राम के समय मुशफिकुर रहीम 53 और मेहदी हसन मिराज 38 रन पर खेल रहे थे। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने तीन जबकि इशांत शर्मा, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने एक एक विकेट लिया है।
16 Nov, 19 : 01:49 PM
मुशफिकुर ने जड़ा अर्धशतक
मुशफिकुर रहीम ने 101 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश की ओर से इस मैच में अब तक वह पहले अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश ने 48.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बना लिए हैं।
16 Nov, 19 : 01:25 PM
बांग्लादेश को छठा झटका
बांग्लादेश की टीम को 39.2 ओवर में छठा झटका लग चुका है। लिटन दास 35 रन बनाकर आउट। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए मेहदी हसन आ चुके हैं। BAN 135/6 (40)
16 Nov, 19 : 01:09 PM
36 ओवर पूरे
बांग्लादेश की पारी के 36 ओवर पूरे हो चुके हैं। फिलहाल भारत की 212 रन की लीड बाकी है। वहीं बांग्लादेश के पास 5 विकेट शेष रह गए हैं। BAN 131/5
16 Nov, 19 : 12:52 PM
बांग्लादेश के 100 रन पूरे
बांग्लादेश की टीम ने 31 ओवर तक अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। मुशफिकुर फिलहाल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर।
16 Nov, 19 : 12:36 PM
बांग्लादेश को पांचवां झटका
बांग्लादेश को 26.3 ओवर में पांचवां झटका लग चुका है। महमुदुल्लाह को शमी ने अपना शिकार बनाया। ये बल्लेबाज महज 15 रन बनाकर पवेलियन लौट चुका है। BAN 76/5 (27)
16 Nov, 19 : 11:39 AM
पहला सेशन समाप्त
तीसरे दिन का पहला सेशन समाप्त हो चुका है। बांग्लादेश 22 ओवरों में 4 विकेट खोकर सिर्फ 60 ही रन बना सका है। भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है।
16 Nov, 19 : 11:29 AM
21 ओवर पूरे
बांग्लादेश ने 21 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम 8, जबकि महमदुल्लाह 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
16 Nov, 19 : 10:58 AM
भारत जीत से 6 विकेट दूर
14.1 ओवर में मोहम्मद शमी ने मिथुन को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ बांग्लादेश को चौथा झटका। भारत जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर। BAN 44/4 (15)
16 Nov, 19 : 10:45 AM
बांग्लादेश को तीसरा झटका
12.5 ओवर में बांग्लादेश को तीसरा झटका लग चुका है। शमी की गेंद पर मोमिनुल हक lbw आउट। भारत को जीत के लिए यहां से 7 विकेट की दरकार है। बांग्लादेश मुकाबले को लगभग गंवा चुका है। BAN 150, 38/3 (13)
16 Nov, 19 : 10:10 AM
शादमान बोल्ड!
सातवें ओवर में भारत को दूसरी सफलता। इशांत शर्मा ने शादमान को क्लीन बोल्ड किया। शादमान महज 6 रन बनाकर आउट। भारत की कोशिश इस मैच को आज ही खत्म करने की लग रही है। BAN 150, 16/2 (7)
16 Nov, 19 : 10:02 AM
बांग्लादेश को पहला झटका
उमेश यादव ने एक बार फिर इमरूल को अपना शिकार बनाया। बांग्लादेश ने 5.1 ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोमिनुल हक आ चुके हैं। भारत ने इस दौरान अपना रिव्यू भी गंवा दिया। BAN 14/1 (6)
16 Nov, 19 : 09:55 AM
बांग्लादेश की धीमी शुरुआत
बांग्लादेश ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। शादमान 4, जबकि इमरुल 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत जल्द विकेट निकालने की कोशिश में है।
16 Nov, 19 : 09:35 AM
बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है। शादमान और इमरूल कायस बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर हैं। पहला ओवर इशांत शर्मा ने डाला। शादमान आखिरी गेंद पर तीन रन के लिए दौड़ लगाई। BAN 3/0 (1)
16 Nov, 19 : 09:19 AM
भारत की पारी घोषित
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 493/6 के स्कोर पर घोषित कर दी है। इसी के साथ भारत के पास पहली पारी के आधार पर 343 रन की विशाल लीड है।