India squad ICC Women's T20 World Cup 2024: पहली बार चैंपियन बनने उतरेगी महिला टीम!, हरमनप्रीत कौर करेंगी नेतृत्व, यहां देखें 15 सदस्यीय टीम

Harmanpreet Kaur to lead India’s 15-member squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024: भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2024 13:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देHarmanpreet Kaur to lead India’s 15-member squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024: दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। Harmanpreet Kaur to lead India’s 15-member squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024: टूर्नामेंट का नौवां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है।  Harmanpreet Kaur to lead India’s 15-member squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024: टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना होंगी।

Harmanpreet Kaur to lead India’s 15-member squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। महिला चयन समिति ने संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। टूर्नामेंट का नौवां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ है।

ICC Women's T20 World Cup 2024: संशोधित कार्यक्रम-

4 अक्टूबर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6:00 बजे

6 अक्टूबर, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2:00 बजे

9 अक्टूबर, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6:00 बजे

13 अक्टूबर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6:00 बजे।

भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर करेंगी। टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना होंगी। टीम में शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया और रेणुका सिंह भी शामिल हैं। महिला प्रीमियर लीग में अपना नाम रोशन करने वाली स्पिनर आशा शोभना को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। दो प्रमुख खिलाड़ी यास्तिका भाटिया और श्रेयंका पाटिल घायल हैं और टूर्नामेंट के लिए उनकी उपलब्धता फिटनेस पर है।

India’s squad for the ICC Women's T20 World Cup 2024- आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024-भारत की टीमः

हरमनप्रीत कौर (सी), स्मृति मंधाना (वीसी), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)*, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन।

टीम के साथः उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर।

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधानाटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या