IND vs WI, 3rd ODI: क्रिस गेल-इविन लुईस के बीच शतकीय साझेदारी, फैंस को करना पड़ा 5 साल इंतजार

IND vs WI, 3rd ODI: इस जोड़ी ने 9.1 ओवर में ही शतकीय साझेदारी पूरी कर ली थी। इसी के साथ फैंस का 5 साल लंबा इंतजार भी समाप्त हुआ।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 14, 2019 9:30 PM

Open in App

वेस्टइंडीज ने 14 अगस्त को भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और इविन लुईस ने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की।

इस जोड़ी ने 9.1 ओवर में ही शतकीय साझेदारी पूरी कर ली थी। इसी के साथ फैंस का 5 साल लंबा इंतजार भी समाप्त हुआ। वेस्टइंडीज की ओर से अपने घर फरवरी 2014 से लेकर इस मैच से पहले तक सलामी जोड़ी के बीच शतकीय साझेदारी नहीं हुई थी। इसके लिए फैंस को 35 वनडे मुकाबलों का इंतजार करना पड़ा।

इविन लुईस ने 29 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं क्रिस गेल ने 41 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 72 रन जड़े। ये क्रिस गेल का भारत के खिलाफ 9 साल बाद 50 या उससे ज्यादा का स्कोर था। गेल ने साल 2009 में आखिरी बार टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में फिफ्टी जड़ी थी।

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजभारतीय क्रिकेट टीमवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमविराट कोहलीजेसन होल्डररोहित शर्माक्रिस गेलकुलदीप यादव

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या