IND VS UAE Women's Asia Cup 2024: दोपहर 2 बजे मंधाना और शेफाली का बल्ला बोलेगा, यूएई की हवा निकलेगी!, कैसे देखें लाइव स्कोर

iND VS UAE Women’s T20 Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैच खेलेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2024 05:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND VS UAE Women’s T20 Asia Cup 2024: एशिया कप सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी।IND VS UAE Women’s T20 Asia Cup 2024: यूएई को कौर की टीम को हराने के लिए कुछ अलग करना पड़ेगा।IND VS UAE Women’s T20 Asia Cup 2024: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।

IND VS UAE Women’s T20 Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (indian women cricket team) पाकिस्तान (pakistan) के बाद संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) को मसलने को तैयार है। एशिया कप ( Asia Cup 2024) के दूसरे मैच में भारत के सामने यूएई की टीम है। भारत की नजर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल पर है। गत चैंपियन भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर सात विकेट की आसान जीत दर्ज की थी। भारत के वर्तमान में दो अंक हैं और नेट रन रेट +2.29 है, और एमिरेट्स पर जीत से उसके चार अंक हो जाएंगे।

IND VS UAE Women's Asia Cup 2024: टीमें-

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना।

यूएई: एशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका रजत, समायरा डी, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना होचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, रिनिता रजत, खुशी मोहन शर्मा, रिशिता रजत, सुरक्षा कोट्टे, टी सतीश, वैष्णवी महेश।

IND vs UAE Women's Asia Cup 2024: भारत बनाम यूएई महिला एशिया कप 2024

कब और कहाँ देखें? रविवार, 21 जुलाई को दोपहर 2 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंगः डिज़्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

भारत के फिलहाल दो अंक और प्लस 2.29 का नेट रनरेट है और अमीरात को हराने से उसके चार अंक हो जायेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर ने अच्छी गेंदबाजी की। भारतीय खेमा यूएई के खिलाफ मध्यक्रम के बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा। एशिया कप बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम माना जा रहा है। दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा।

टॅग्स :एशिया कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमबीसीसीआईआईसीसीहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधानाUAE

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या