IND vs SA 2nd T20I: गंभीर से आगे निकले सूर्य कुमार, 18 गेंद में फिफ्टी, 22 गेंद में 61 रन बनाकर आउट

IND vs SA 2nd T20I: सूर्य कुमार यादव ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर से आगे निकल गए। गंभीर ने 19 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2022 20:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं।युवराज सिंह ने 12 गेंद में फिफ्टी बनाए है। केएल राहुल भी 18 गेंद में फिफ्टी बनाए हैं।

IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन फैसला सही साबित नहीं हुआ। टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में रनों की बरसात कर दी। टीम इंडिया के सूर्य कुमार यादव ने धमाका कर दिया। यादव ने 22 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल हैं।

सूर्य कुमार यादव ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर से आगे निकल गए। गंभीर ने 19 गेंद में अर्धशतक लगाया था। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं, 12 गेंद में फिफ्टी बनाए है। केएल राहुल भी 18 गेंद में फिफ्टी बनाए हैं।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 237 रन बनाये। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (61), लोकेश राहुल (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली जबकि विराट कोहली ने नाबाद 49 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये।

गेंदों का सामना करके भारत के लिए सबसे तेज़ T20I फिफ्टीः

12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007

18 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैड दुबई 2021

18 सूर्य कुमार यादव बनाम एसए गुवाहाटी 2022 *

19 गौतम गंभीर बनाम श्रीलंकाई नागपुर 2009

20 युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007

20 युवराज सिंह बनाम एसएल मोहाली 2009।

T20I में रन रेट के हिसाब से सबसे तेज 100+ पार्टनरशिपः (भारत)

14.57 एसके यादव - विराट कोहली (42 रन पर 102) बनाम एसए गुवाहाटी 2022 *

 13.10 केएल राहुल - एमएस धोनी (49 में से 107) बनाम डब्ल्यूआई लॉडरहिल 2016

13.02 केएल राहुल - रोहित शर्मा (76 में से 165) बनाम एसएल इंदौर 2017।

T20Is में उच्चतम कुल बनाम दक्षिण अफ्रीकाः

237/3 इंडिया गुवाहाटी 2022 *

236/6 WI जॉबबर्ग 2015

234/6 इंग्लैंड ब्रिस्टल 2022

230/8 इंग्लैंड मुंबई डब्ल्यूएस 2016।

यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इससे पहले यहां आखिरी मैच भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेला था। हालांकि यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान में अब तक 4 T20 मुकाबले खेले गए है उनमें से 2 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए हैं तो वहीं 2 लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए हैं।

टॅग्स :Suryakumar Yadavदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमयुवराज सिंहगौतम गंभीरकेएल राहुलKL Rahul
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या