लाहौरः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 नवंबर को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान के रुख को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष कई मांगें रखीं। आईसीसी ने इनमें से तीन मांगों को खारिज कर दिया, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने और बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत के बीच त्रिकोणीय सीरीज आयोजित करने के प्रस्ताव शामिल थे। रविवार को पांच घंटे से अधिक चली इस बैठक में पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं) और आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा उपस्थित थे।
मांगें इस प्रकार थीं:
1. पीसीबी ने मांग की कि भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज हो
2. पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेलने की मांग की
3. पीसीबी ने यह भी मांग की कि भारत को इस साल बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए।
गौरतलब है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी चर्चा में शामिल होने के लिए लाहौर आए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत में होने वाले मैचों के लिए भारत जाने से इनकार करने के बाद बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर करने के खिलाफ मतदान करने वाला पाकिस्तान एकमात्र सदस्य देश बनकर उभरा था।
लाहौर में पीसीबी और आईसीसी के बीच हुई बातचीत के बाद भारत-पाकिस्तान मैच के पाकिस्तान बहिष्कार का रुख कमजोर पड़ गया है। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कोलंबो में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था।
पीसीबी का दावा था कि वह आईसीसी के साथ बीसीसीआई के 'पक्षपात' के खिलाफ विरोध जता रही है। अब बांग्लादेश ने खुद पीसीबी से मैच खेलने का अनुरोध किया है। पीटीआई के अनुसार, बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने समर्थन की सराहना करते हुए नक़वी से भारत-पाकिस्तान बहिष्कार समाप्त करने का भी आग्रह किया।
बीसीबी की ओर से बहिष्कार वापस लेने की मांग ऐसे समय में आई है, जब पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार को समाप्त करने के लिए कई मांगें रखी हैं। नक़वी ने आईसीसी राजस्व में अधिक हिस्सेदारी और दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि एशिया कप 2025 के दौरान शुरू हुआ हाथ मिलाने का विवाद भी समाप्त होना चाहिए।