IND VS NEP Women's Asia Cup live 2024: पाकिस्तान, यूएई के बाद नेपाल, शाम 7 बजे मंधाना, कौर, घोष और शेफाली का दिखेगा जलवा, जानें कहां देखें लाइव स्कोर

IND VS NEP Women's Asia Cup live update 2024: भारतीय टीम एशिया कप में अजेय है और 7 बार ट्रॉफी पर कब्जा चुकी है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2024 05:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND VS NEP Women's Asia Cup live update 2024:  हरमनप्रीत कौर की टीम पहले ही सेमीफाइनल में स्थान ले चुकी है।IND VS NEP Women's Asia Cup live update 2024: भारत ग्रुुप-ए में 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले पायदान पर है।IND VS NEP Women's Asia Cup live update 2024: आज शाम 7 बजे टीम इंडिया के सामने नेपाल की टीम है।

IND VS NEP Women's Asia Cup live update 2024: भारतीय महिला टीम की नजरें 8वें एशिया कप पर है। टीम इंडिया ने पहले दो मैच में पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात को बुरी तरह से हराया। भारत की नजर तीसरे जीत पर है। आज शाम 7 बजे टीम इंडिया के सामने नेपाल की टीम है। भारत ग्रुुप-ए में 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले पायदान पर है। हरमनप्रीत कौर की टीम पहले ही सेमीफाइनल में स्थान ले चुकी है। भारतीय टीम एशिया कप में अजेय है और 7 बार ट्रॉफी पर कब्जा चुकी है। 

IND VS NEP Women's Asia Cup 2024: भारत बनाम नेपाल महिला एशिया कप 2024

कब और कहाँ देखें? मंगलवार, 23 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंगः डिज़्नी+हॉटस्टार प्लेटफॉर्म।

IND VS NEP Women's Asia Cup 2024: टीम इस प्रकार हैं-

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, तनुजा कंवर, सजना सजीवन।

नेपाल: इंदु बर्मा (कप्तान), काजोल श्रेष्ठ, रूबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मरासिनी, समझाना खड़का।

IND VS NEP Women's Asia Cup 2024: नेपाल पर बड़ी जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत

पहले दो मैच में आसान जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मंगलवार को यहां होने वाले अपने अंतिम मैच में नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था।

नेपाल अपने पहले मैच में अमीरात को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत का सेमीफाइनल में जगह बनाना तय लग रहा है जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने रन रेट में काफी सुधार किया है।

टॅग्स :एशिया कपहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधानाबीसीसीआईआईसीसीनेपालटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या