नई दिल्लीः आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच चल रहे मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में एक नाटकीय घटना घटी, जब एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया। विराट कोहली की जर्सी पहने यह प्रशंसक मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ओर दौड़ा। इस घटना से खिलाड़ी और दर्शक कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और प्रशंसक को मैदान से बाहर ले गए। पांड्या पूरी घटना के दौरान शांत रहे और खेल बिना किसी बड़ी बाधा के फिर से शुरू हो गया।
इस घटना से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गईं। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया, जिससे दिल्ली में खचाखच भरे स्टेडियम में मैच सुचारू रूप से संपन्न हुआ। सलामी बल्लेबाज इशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने एकतरफा मैच में नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
इशान (61 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) और पंड्या (52 रन, 28 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के अर्धशतक से भारत ने नौ विकेट पर 209 रन बनाए जिसके जवाब में नामीबिया की टीम चक्रवर्ती (7 रन पर तीन विकेट), (21 रन पर दो विकेट) और अक्षर पटेल (20 रन पर दो विकेट) की गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई।
नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जेन फ्राइलिंक (22) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। टीम ने अपने अंतिम आठ विकेट सिर्फ 30 रन जोड़कर गंवाए। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह का एक खुशनुमा पल वायरल हो गया है।
टीम इंडिया के सदस्य बॉलीवुड की मशहूर गायिका नोरा फतेही की परफॉर्मेंस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सूर्यकुमार यादव कैमरे के उनकी ओर घूमने पर हंसते और अंगूठा ऊपर करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन और अर्शदीप सिंह भी जोर-जोर से हंसते नजर आ रहे हैं।