IND VS ENG: रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत के लिए 200 लगाने वाले चौथे बायें हाथ के बल्लेबाज बने जायसवाल

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच विजाग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।

By धीरज मिश्रा | Published: February 03, 2024 10:59 AM

Open in App
ठळक मुद्देIND VS ENG: जायसवाल ने 290 गेंदों पर 209 रन बनाएIND VS ENG: जायसवाल का विकेट 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने लियाIND VS ENG: भारत के लिए कांबली, गावस्कर के बाद सबसे कम उम्र में जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच विजाग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। 22 साल की उम्र में उन्होंने जो कारनामा करके दिखाया, उसके मुरीद स्टेडियम में बैठे दर्शक भी हुए। जायसवाल ने 290 गेंदों पर 209 रन बनाए।

जिसमें 19 चौके और सात गगनचुंबी छक्के भी जड़े। उनका विकेट 41 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने लिया। जायसवाल की पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने हाफ सेंचुरी चौके के साथ पूरी की। शतक छक्के लगाकार पूरा किया। 150 रन चौके के साथ और 200 रन पर पहुंचने के लिए उन्होंने चौका लगाया। चलिए आपके बताते हैं कि जायसवाल से पहले कौन से वह दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाया। 

टेस्ट में भारत के लिए कम उम्र में दोहरा शतक

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली ने साल 1993 में मुंबई के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 21 साल की उम्र में 224 रन बनाए। कांबली ने इसी साल दिल्ली के मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन बनाए। 1971 में सुनील गावस्कर ने पोर्ट-ऑफ़-स्पेन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 220 रन बनाए। गावस्कर ने यह कारनामा 21 साल की उम्र में लगाया। यशस्वी जायसवाल ने 22 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 209 रन बनाए।

लेफ्ट हेंड बल्लेबाज ने जब लगाया दोहरा शतक

भारत के लिए लेफ्ट हेंड बल्लेबाज के तौर पर साल 2007 में सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 239 रन बनाए। कांबली ने इसी साल दिल्ली के मैदान में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन बनाए। विनोद कांबली ने साल 1993 में मुंबई के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन बनाए। साल 2006 में गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 में 209 रन बनाए। 

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालसुनील गावस्करविनोद कांबलीगौतम गंभीरवीरेंद्र सहवाग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या