214 पर ढेर टीम इंडिया, 3 मैच की सीरीज पर 1-0 से आगे ऑस्ट्रेलिया, पहले वनडे में 6 विकेट से हराया, कौर का 23वां फिफ्टी बेकार?

IND vs AUS LIVE Score, 1st WODI: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 06 विकेट से हराकर 03 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 16:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देIND vs AUS LIVE Score, 1st WODI: एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 214 रन पर आउट हो गई।IND vs AUS LIVE Score, 1st WODI: उप कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी पूरे किए।IND vs AUS LIVE Score, 1st WODI: सीरीज का दूसरा मैच 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा

ब्रिस्बेन: पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है। आपको बता दें कि भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम को 6 विकेट से मात दी। हरमनप्रीत कौर ने वनडे में 23वां अर्धशतक पूरा किया। कौर का फिफ्टी बेकार और गेंदबाजों ने निराश किया। विकेट के लिए दीप्ति शर्मा एंड कंपनी को तरसना पड़ा। सीरीज का दूसरा मैच 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ बेथ ंमूनी ने 76 रन बनाए।

 एशले गार्डनर की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा बेथ मूनी और कप्तान एलिसा हीली के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 70 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।

मौजूदा विश्व चैंपियन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर (84 गेंदों में 53 रन) और उप कप्तान स्मृति मंधाना (68 गेंदों में 58 रन) के अर्धशतकों के बावजूद उसकी टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया को 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। चरानी ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट लेकर लिचफील्ड और वोल को आउट कर दिया, जिससे थोड़ी मुश्किल जरूर हुई, लेकिन इससे दो ऐसी खिलाड़ी एक साथ आ गईं जो अक्सर एक साथ बल्लेबाजी करती रही हैं। मूनी अपनी कप्तान हीली के साथ क्रीज पर आईं।

इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां 214 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर एशले गार्डनर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने सात ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

टॅग्स :टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधाना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या