आईसीसी विश्व कपः केवल 8 राज्य के खिलाड़ी ही देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, 15 में 8 पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे

विश्व कप-2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन खिलाड़ियों के नाम जारी किए, जिन्हें वर्ल्ड कप का टिकट मिला है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 15, 2019 06:48 PM2019-04-15T18:48:13+5:302019-04-15T18:48:13+5:30

icc world cup 2019, virat kohli, rohit sharma ms dhoni are in the team know the state wise representation | आईसीसी विश्व कपः केवल 8 राज्य के खिलाड़ी ही देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, 15 में 8 पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे

आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम की बागडोर विराह कोहली के हाथ में रहेगी। रोहित शर्मा उप-कप्तान होंगे।

googleNewsNext
Highlights'क्रिकेट के महासमर' में 12वें आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल चुना गया। सीएसके और मुंबई इंडियंस के तीन-तीन खिलाड़ी विश्व कप में खेलेंगे।15 में से कुल 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में खेल रहे होंगे

आईपीएल का रोमांच चरम पर है। मिशन वर्ल्डकप को फतह करने के लिए भारतीय टीम तैयार है। मुंबई में सोमवार को 'क्रिकेट के महासमर' में 12वें आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल चुना गया।

साल 2003 का वर्ल्ड कप याद है न आपको, जब भारतीय चयनकर्ताओं ने तमाम क्रिकेट प्रेमियों को अपनी पसंद से चौंका दिया था। वैरी-वैरी स्पेशल स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की जगह दिनेश मोंगिया को टीम में शामिल कर लिया गया था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।

विश्व कप-2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन खिलाड़ियों के नाम जारी किए, जिन्हें वर्ल्ड कप का टिकट मिला है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों की घोषणा की।


ये राज्य के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

भारत की जनसंख्या लगभग 1.21 अरब है। भारत विविधताओं वाला देश है और यही हमारा गौरव है। देश में 29 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं। 15 खिलाड़ी देश के गौरव और सम्मान के लिए मैदान में उतरेंगे। लेकिन आपको पता है केवल 8 राज्य के खिलाड़ी ही देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन (दिल्ली), उपकप्तान रोहित शर्मा, केदार जाधव (महाराष्ट्र), कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी (उत्तर प्रदेश), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (गुजरात), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर (तमिलनाडु),  पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (झारखंड), केएल राहुल (कर्नाटक) और युजवेंद्र चहल (हरियाणा) शामिल हैं।

आईपीएल में 8 टीम लेकिन राजस्थान रॉयल्स से कोई नहीं

भारत में क्रिकेट के दीवाने करोड़ों में हैं। आईपीएल में 8 टीम शामिल हैं। लेकिन चयनकर्ता ने केवल 7 टीम पर ध्यान केंद्रित किया। यानी की राजस्थान रॉयल्स के एक भी खिलाड़ी मैच नहीं खेलेंगे। कप्तान विराट कोहली, युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), उपकप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव ( चैन्नई सुपरकिंग्स), कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक (कोलकाता नाइट रायडर्स), भुवनेश्वर कुमार, विजय शंकर (सनराइजर्स हैदराबाद) मोहम्मद शमी, केएल राहुल ( किंग्स इलेवन पंजाब) और शिखर धवन ( दिल्ली कैपिटल) से जुड़े हैं।

सीएसके और मुंबई इंडियंस के 3-3 प्लेयर

आईपीएल की दो टीमों ने बाजी मार ली। सीएसके और मुंबई इंडियंस के तीन-तीन खिलाड़ी विश्व कप में खेलेंगे।

अनुभव और युवा जोश का भरपूर ध्यान रखा गया

भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड की धरती पर विजय हासिल करने उतरेगी। चयनित टीम में अनुभव और युवा जोश का भरपूर ध्यान रखा गया है। टीम में महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज हैं, जो अपना चौथा वर्ल्डकप खेल रहे होंगे, तो वहीं 15 में से कुल 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में खेल रहे होंगे। केएल राहुल, दिनेश कार्तिक (धोनी के बैक अप के तौर पर 2007 वर्ल्ड कप में रहे, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला ),  केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह।

Open in app