भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच में वेस्टइंडीज को 125 रन से हराते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
भारतीय टीम की ये 6 मैचों में पांचवीं लगातार जीत है और अब वह 11 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया और सेमीफाइनल से महज एक जीत दूर रह गया है।
भारत ने गुरुवार को खेले गए मैच में विराट कोहली और धोनी के अर्धशतकों की मदद से पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बनाए और फिर मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की मदद से वेस्टइंडीज को 34.2 ओवर में 143 रन पर समेटते हए मैच 125 रन से जीत लिया।
ICC World Cup 2019: Points Table में कौन है कहां
टीम इंडिया विंडीज के खिलाफ शानदार जीत के साथ ही 6 मैचों में पांचवीं जीत और 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 7 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ अब भी टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।
न्यूजीलैंड की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर जबकि इंग्लैंड की टीम 7 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ पांचवें, पाकिस्तान 7 मैचों में 3 जीत के साथ छठे और श्रीलंका 6 मैचों में 2 जीत के साथ सातवें नंबर पर है।
इन तीनों ही टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए होड़ है और ये तीनों ही टीमें सेमीफाइनल में चौथे स्थान के लिए इंग्लैंड को टक्कर दे रही हैं।
इसके बाद क्रमश: आठवें, नौवें और आखिरी पायदान पर मौजूद वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
| ऑस्ट्रेलिया | 7 | 6 | 1 | 0 | 0 | 12 | +0.906 |
| भारत | 6 | 5 | 0 | 0 | 1 | 11 | +1.160 |
| न्यूजीलैंड | 7 | 5 | 1 | 0 | 1 | 11 | +1.028 |
| इंग्लैंड | 7 | 4 | 3 | 0 | 0 | 8 | +1.051 |
| बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 7 | -0.133 |
| पाकिस्तान | 7 | 3 | 3 | 0 | 1 | 7 | -0.976 |
| श्रीलंका | 6 | 2 | 2 | 0 | 2 | 6 | -1.119 |
| वेस्टइंडीज | 7 | 1 | 5 | 0 | 1 | 3 | +0.320 |
| दक्षिण अफ्रीका | 7 | 1 | 5 | 0 | 1 | 3 | -0.324 |
| अफगानिस्तान | 7 | 0 | 7 | 0 | 0 | 0 | -1.634 |
ICC World Cup 2019: टॉप-5 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-500 रन2.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-496 रन3.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-476 रन4.जो रूट (इंग्लैंड)-432 रन5.केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)-373 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-5 गेंदबाज
1.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-19 विकेट2.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-16 विकेट3.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-16 विकेट4.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-15 विकेट5.मार्क वुड (इंग्लैंड)-13 विकेट