न्यूजीलैंड ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से जोरदार जीत के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड 2019 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना लगी है। ये न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत है और पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर पहुंचते हुए उसने सेमीफाइनल के लिए अपना मजबूत दावा ठोका है।
कप्तान केन विलियम्सन (79) के शानदार नाबाद अर्धशतक और तेज गेंदबाज जिमी नीशम (31/5) की घातक गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 172 के स्कोर पर समेटने के बाद लक्ष्य 32.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इंग्लैंड दो जीत के साथ दूसरे नंबर पर
वहीं शनिवार के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने जेसन रॉय (153) के दमदार शतक की मदद से 50 ओवर में 386/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर शाकिब अल हसन (121) के शतक के बावजूद बांग्लादेश को 180 के स्कोर पर समेटते हुए 106 रन से जीत हासिल करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में 3 मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया भी दो मैचों में दो जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत ने अपने एकमात्र मैच में जीत दर्ज की है, और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है।
ICC World Cup 2019: जानिए पॉइंट्स टेबल में कौन है कहां
ICC World Cup 2019: पॉइंट्स टेबलटीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
| न्यूजीलैैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +2.163 |
| इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.307 |
| ऑस्ट्रेलिया | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.059 |
| श्रीलंका | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | -1.517 |
| पाकिस्तान | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | -2.412 |
| वेस्टइंडीज | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +2.054 |
| भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.302 |
| बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.714 |
| दक्षिण अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -0.952 |
| अफगानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.493 |
सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शाकिब टॉप पर
इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए शाकिब अल हसन (260) इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर पहुंच गए हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जेसन रॉय (215) और जोस बटलर (185) हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) -260 रन
जेसन रॉय (इंग्लैंड)-215 रन
जोस बटलर (इंग्लैंड)-185 रन
जो रूट (इंग्लैंड)-179 रन
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)-141 रन
सबसे कामयाब गेंदबाजों की लिस्ट में लोकी फर्ग्युसन का जलवा
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 4 विकेट झटकने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन 8 विकेटों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर भी किवी गेंदबाज मैट हेनरी और जिमी नीशम हैं, जिन्होंने अब तक क्रमश: 7 और 6 विकेट झटके हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट
लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-8 विकेट
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)-7 विकेट
जिमी नीशम (न्यूजीलैंड)-6 विकेट
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-6 विकेट
ओशाने थॉमस (वेस्टइंडीज)-6 विकेट