एरॉन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को बुधवार को टॉन्टन में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के मैच में 41 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में फिंच (82) और डेविड वॉर्नर (107) की शानदार बैटिंग और पैट कमिंस (33/3) की शानदार गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 49 ओवर में 307 रन बनाए और जवाब में पाकिस्तान को 45.4 ओवरों में 266 के स्कोर पर समेट दिया।
पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड का दबदबा कायम, पाकिस्तान लुढ़का
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में तीसरी जीत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड की टीम तीन जीत के साथ पहले नंबर पर है। इंग्लैंड तीन मैचों में 2 जीत के साथ तीसरे और भारत दो मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से पाकिस्तानी टीम 4 मैचों में तीसरी हार के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
| न्यूजीलैैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +2.163 |
| ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.570 |
| इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.307 |
| भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.539 |
| श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 0 | 2 | 4 | -1.517 |
| वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 1 | 0 | 1 | 3 | +2.054 |
| बांग्लादेश | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -0.714 |
| पाकिस्तान | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 3 | -1.796 |
| दक्षिण अफ्रीका | 4 | 0 | 3 | 0 | 1 | 1 | -0.952 |
| अफगानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.493 |
ICC World Cup 2019: कौन हैं सबसे कामयाब बल्लेबाज
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 260 रन बनाकर टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (255) हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 15वां वनडे शतक जड़ा। इसके बाद इंग्लैंड के जेसन रॉय (215) और ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (190) का नंबर है। पांचवें नंबर पर 185 रन बनाने वाले जोस बटलर हैं।
ICC World Cup 2019: टॉप-5 बल्लेबाज
1.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-260 रन2.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-255 रन3.जेसन रॉय (इंग्लैंड)-215 रन4.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-190 रन5.जोस बटलर (ऑस्ट्रेलिया)-185 रन
ICC World Cup 2019: कौन हैं सबसे कामयाब गेंदबाज
इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर 3 मैचों में 10 विकेट लेते हुए पहले नंबर पर हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 9 विकेट झटके हैं, मिशेल स्टार्क 9 विकेट के साथ तीसरे, लोकी फर्ग्युसन 8 विकेट के साथ चौथे और मैट हेनरी 7 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
ICC World Cup 2019: टॉप-5 गेंदबाज
1.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-10 विकेट2.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-9 विकेट3.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-9 विकेट4.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-8 विकेट5.मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)-7 विकेट