ICC World Cup, Pak vs Ban: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया, सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह

ICC World Cup 2019, Pak vs Ban Live Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 43वें मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: July 5, 2019 22:50 IST2019-07-05T14:07:04+5:302019-07-05T22:50:50+5:30

ICC World Cup 2019, Pak vs Ban Live Update: Pakistan vs Bangladesh live score, LIVE update, Live blog, live streaming, Pak vs Ban match highlights 43rd Match Live Update | ICC World Cup, Pak vs Ban: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया, सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह

ICC World Cup, Pak vs Ban: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया, सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह

googleNewsNext

इमाम उल हक (100) और बाबर आजम (96) की शानदार पारी के बाद शाहीन अफरीदी (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत लंदन के लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप 2019 के अपने अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश को 94 रनों से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम के 9 मैचों में पांच जीत के साथ 11 अंक हासिल किए और अंक तालिका में पांचवें नंबर पर रही। न्यूजीलैंड की टीम के भी 11 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर उसने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। पाकिस्तान के नेट रन रेट -0.430 है, जबकि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0.175 है। वहीं बांग्लादेश की टीम ने अपने वर्ल्ड कप अभियान को हार के साथ खत्म किया और टीम 7 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रही।

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और टीम ने पहले बैटिंग करते हुे 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 315 रनों का स्कोर खड़ा किया। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 44.1 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन शाकिब अल हसन ने बनाए, जिन्होंने 77 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 64 रन बनाए। इसके अलावा लिटन दास ने 32 और महमुदुल्लाह ने 29 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट अपने नाम किया। यह पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज द्वारा विश्व कप में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

वहीं इससे पहले पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने शतक और बाबर आजम ने अर्धशतक जमाया। इमाम ने 100 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 100 रन बनाए। बाबर ने 98 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाते हुए 96 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने पांच विकेट लिए और वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरा किया। इसके अलावा मोहम्मद सैफउद्दीन को तीन सफलताएं मिलीं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/कप्तान), इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, शाहीन अफरीदी।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, लिटन दास, मोसाद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान।

05 Jul, 19 : 10:38 PM

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 94 रनों से हराया

45वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी ने मुश्तफिकुर रहमान को आउट कर खत्म की अफगानिस्तान की पारी और पाकिस्तान को 94 रनों से जीत दिला दी। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 44.1 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

05 Jul, 19 : 10:34 PM

मशरफे मुर्तजा 15 रन बनाकर आउट

44वें ओवर की चौथी गेंद पर शादाब खान ने मशरफे मुर्तजा को आउट किया। मशरफे मुर्तजा 13 गेंदों में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 43.4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 219 रन।

05 Jul, 19 : 10:19 PM

महमुदुल्लाह 29 रन बनाकर आउट

41वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने महमुदुल्लाह को आउट किया। महमुदुल्लाह 41 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 40.3 के स्कोर पर बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 198 रन।

05 Jul, 19 : 10:17 PM

मोहम्मद सैफुद्दीन खाता भी नहीं खोल पाए

41वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद सैफुद्दीन को आउट किया। सैफुद्दीन खाता भी नहीं खोल पाए। 40.1 के स्कोर पर बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 197 रन।

05 Jul, 19 : 10:13 PM

मोसाद्देक हुसैन 16 रन बनाकर आउट

40वें ओवर की चौथी गेंद पर शादाब खान ने मोसाद्देक हुसैन को आउट किया। मोसाद्देक 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 39.4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 197 रन।

05 Jul, 19 : 09:46 PM

शाकिब अल हसन 64 रन बनाकर आउट

33वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी ने शाकिब अल हसन को आउट किया। शाकिब 77 गेंदों में 6 चौके की मदद से 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 32.1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन।

05 Jul, 19 : 09:18 PM

लिटन दास 32 रन बनाकर आउट

29वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन अफरीदी ने लिटन दास को आउट कियाछ लिटन दास 40 गेंदों में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 28.1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 136 रन।

05 Jul, 19 : 08:54 PM

मुश्फिकुर रहीम 16 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर वहाब रियाज ने मुश्फिकुर रहीम को आउट किया। मुश्फिकुर 19 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17.2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन।

05 Jul, 19 : 07:48 PM

सौम्य सरकार 22 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद आमिर ने सौम्य सरकार को किया आउट। सरकार 22 गेंदों में चार चौके की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 5.5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 26 रन।

05 Jul, 19 : 07:26 PM

तमीम इकबाल-सौम्य सरकार ने शुरू की पारी

बांग्लादेश की ओर से तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने शुरू की पारी। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

05 Jul, 19 : 06:56 PM

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 316 का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 315 रनों का स्कोर खड़ा किया है और बांग्लादेश को 316 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक (100) और बाबर आजम (96) के अलावा इमाद वसीम ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली।

05 Jul, 19 : 06:53 PM

मुस्तफिजुर रहमान ने दो गेंदों में लिए दो विकेट

50वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को आउट किया। इमाद 26 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आमिर 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

05 Jul, 19 : 06:39 PM

शादाब खान एक रन बनाकर आउट

48वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने शादाब खान को आउट किया। शादाब दो गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 47.1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 294 रन।

05 Jul, 19 : 06:38 PM

वहाब रियाज 2 रन बनाकर आउट

47वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सैफुद्दीन ने वहाब रियाज को आउट किया। वहाब 4 गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।

05 Jul, 19 : 06:26 PM

सरफराज अहमद रिटायर्ड हर्ट

45 ओवर के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर गए और उनकी जगह पर वहाब रियाज बल्लेबाजी करने के लिए आए।

05 Jul, 19 : 06:09 PM

हारिस सोहैल 6 रन बनाकर आउट

44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने हारिस सोहैल को आउट किया और वनडे क्रिकेट में 100वां विकेट पूरा किया। हारिस 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 43.5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन।

05 Jul, 19 : 06:02 PM

मोहम्मद हफीज 27 रन बनाकर आउट

43वें ओवर की चौथी गेंद पर मेहदी हसन ने मोहम्मद हफीद को आउट किया। हफीज 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 42.4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 248 रन।

05 Jul, 19 : 05:57 PM

इमाम उल हक 100 रन बनाकर आउट

42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने इमाम उल हक को हिट विकेट आउट कराया। गेंदो को खेलने के बाद इमाम का पैर विकेट को लगा और गिल्लियां बिखर गईं। इमाम 100 गेंदों में 7 चौके की मदद से 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

05 Jul, 19 : 05:53 PM

इमाम उल हक का शतक

इमाम उल हक ने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर 99 गेंदों में पूरा किया वनडे करियर का सातवां शतक। आईसीसी वर्ल्ड कप में इमाम का यह पहला शतक है।

05 Jul, 19 : 04:24 PM

बाबर आजम-इमाम उल हक ने संभाली पारी

21 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 98 रन। क्रीज पर इमाम उल हक (35) और बाबर आजम (45) मौजूद।

05 Jul, 19 : 03:29 PM

फखर जमान 13 रन बनाकर आउट

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सैफुद्दीन ने फखर जमान को आउट किया। फखर 31 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 7.2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 23 रन।

05 Jul, 19 : 03:22 PM

पाकिस्तान की धीमी शुरुआत

6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन। क्रीज पर बाबर आजम (12) और इमाम उल हक (10) मौजूद।

05 Jul, 19 : 03:02 PM

फखर जमान-इमाम उल हक ने शुरू की पारी

पाकिस्तान की ओर से फखर जमान और इमाम उल हक ने पारी शुरू की। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

05 Jul, 19 : 02:44 PM

पाकिस्तान के लिए मुश्किल रिकॉर्ड!

2015 के बाद से पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे नहीं जीती है। बांग्लादेश ने पिछले चार वनडे में हर बार पाकिस्तान को मात दी है।

05 Jul, 19 : 02:43 PM

बांग्लादेश से 20 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ रहा पाकिस्तान

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान-बांग्लादेश की भिड़ंत 20 साल बाद हो रही है, इससे पहले 1999 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने नॉर्थम्टनशर में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 62 रन से हराया था।

05 Jul, 19 : 02:42 PM

बांग्लादेश ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया है मौका

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, लिटन दास, मोसाद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान।

05 Jul, 19 : 02:40 PM

बांग्लादेश ने किए हैं अपनी टीम में दो बदलाव

बांग्लादेश ने इस मैच के लिए सब्बीर रहमान और रुबेल हुसैन की जगह महमुदुल्लाह और मेहदी हसन को उताया है।
 

05 Jul, 19 : 02:39 PM

पाकिस्तान ने उतारे हैं ये 11 खिलाड़ी

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/कप्तान), इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, शाहीन अफरीदी।

05 Jul, 19 : 02:36 PM

पाकिस्तानी टीम कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल में

पहले बैटिंग करते हुए 450 रन बनाए, बांग्लादेश को 321 रन से हराए

पहले बैटिंग करते हुए 400 रन बनाए, बांग्लादेश को 316 रन से हराए

पहले बैटिंग करते हुए 350 रन बनाए, बांग्लादेश को 312 रन से हराए

पहले बैटिंग करते हुए 308 रन बनाए, बांग्लादेश को 308 रन से हराए
 

05 Jul, 19 : 02:34 PM

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर किया पहले बैटिंग का फैसला।

05 Jul, 19 : 02:09 PM

क्या बांग्लादेश करेगा पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर?



 

05 Jul, 19 : 02:08 PM

पाकिस्तान के सामने असंभव लक्ष्य!

पाकिस्तान के सामने सेमीफाइनल में पहुंचे के लिए लगभग असंभव लक्ष्य है, उसे बांग्लादेश को 316 रन के अंतर से हराना होगा, बाद में बैटिंग करने पर वह बिना गेंद फेंके ही हो जाएगी बाहर।

05 Jul, 19 : 02:07 PM

वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 43वें मैच में आज लॉर्ड्स में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हो रहा है।

Open in app