ICC Women's World Cup: पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम बाहर?, विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका

ICC Women's World Cup: न्यूजीलैंड के गेंदबाजी करने के फैसले के बाद बारिश के कारण कई बार रुकावट के बाद स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे मैच रद्द कर दिया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 18, 2025 21:50 IST2025-10-18T21:49:05+5:302025-10-18T21:50:20+5:30

ICC Women's World Cup Pakistan, Sri Lanka and Bangladesh teams out Australia and South Africa in the World Cup semi-finals | ICC Women's World Cup: पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम बाहर?, विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका

file photo

Highlightsपाकिस्तान का स्कोर 25 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन था। आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है।पाकिस्तान के जीत का खाता नहीं खुला है। 

ICC Women's World Cup:न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच महिला एकदिवसीय विश्व कप ग्रुप मैच शनिवार को यहां बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिससे दक्षिण अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गयी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अंतिम चार का टिकट पक्का कर लिया था ऐसे में दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी करने के फैसले के बाद बारिश के कारण कई बार रुकावट के बाद स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे मैच रद्द कर दिया गया।

उस समय पाकिस्तान का स्कोर 25 ओवर में पांच विकेट पर 92 रन था। दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया। न्यूजीलैंड पांच मैचों में चार अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान दो अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है।

पाकिस्तान के जीत का खाता नहीं खुला है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम 5-5 मैच में 9 और 8 अंक के साथ पहले और दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड टीम के पास 7 अंक और भारत और न्यूजीलैंड टीम के पास 4-4 अंक है।

Open in app