भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पर्थ के डब्ल्यू. ए. सी. ए स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला टी10 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 18 रनों से हरा दिया। भारतीय महिला टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया था।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में 6 विकेट गंवाकर 142 रनों का स्कोर बनाया और बांग्लादेश को 143 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 124 रन ही बना पाई।
भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाया, जो 17 गेंदों में 2 चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स 34, हरमनप्रीत कौर 8, दीप्ति शर्मा 11, रिचा घोष 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अंत के ओवरों में वेदा कृष्णमूर्ति ने नाबाद 20 और शिखा पाण्डेय ने नाबाद 7 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सलमा खातून और पन्ना घोष को दो-दो सफलता मिली।
बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा रन बनाए, जो 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुईं। इसके अलावा मुर्शीदा खातून ने 30, साजिदा इस्लाम ने 10, रूमाना अहमद ने 13, फहीमा खातुन ने 17, जहानारा आलम ने 10 रन बनाए, जबकि फरगना हक खाता भी नहीं खोल पाईं।
भारत की ओर से पूनम यादव ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देर तीन विकेट चटकाए। पूनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट चटकाए थे। इसके अलावा शिखा पाण्डेय और अरुंधति रेड्डी को दो-दो सफलताएं हासिल की, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ को एक विकेट मिला।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पाण्डेय, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़।
बांग्लादेश : सलमा खातुन (कप्तान), मुर्शीदा खातुन, शमीमा सुल्ताना, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), फरगना हक, रूमाना अहमद, फहीमा खातुन, जहानारा आलम, पन्ना घोष और नाहिदा अख्तर।
24 Feb, 20 : 07:43 PM
भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से हराया
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 121 रन ही बना पाई और भारत ने 18 विकेट अपने नाम कर लिया।
24 Feb, 20 : 07:40 PM
शिखा पाण्डेय ने भारत को दिलाई 8वीं सफलता
20वें ओवर की पहली गेंद पर शिखा पाण्डेय ने रुमाना अहमद को आउट कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। रुमाना 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 19.1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन।
24 Feb, 20 : 07:33 PM
पूनम यादव ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूनम यादव ने जहानारा आलम को स्टंप आउट कराकर भारतीय टीम को सातवीं सफलता दिलाई। जहानारा 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 17.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 108 रन।
24 Feb, 20 : 07:28 PM
राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारत को दिलाई छठी सफलता
17वें ओवर की चौथी गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने निगार सुल्ताना को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। निगार 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 16.4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 106 रन।
24 Feb, 20 : 07:23 PM
पूनम यादव ने भारत को दिलाई पांचवीं सफलता
15वें ओवर की पहली गेंद पर पूनम यादव ने फाहिमा खातून को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। फाहिमा 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 15.1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 94 रन।
24 Feb, 20 : 07:09 PM
अरुंधति रेड्डी ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने फरगना हक को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। फरगना चार गेंद खेलकर भी खाता नहीं खोल पाईं। 11.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 66 रन।
24 Feb, 20 : 07:04 PM
पूनम यादव ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता
11वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूनम यादव ने संजीदा इस्लाम को विकेट के पीछे तानिया भाटिया को हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। अंपायर के नॉट आउट देने के बाद भारत ने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर कीपर के हाथ में गई थी। संजीदा 17 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 10.3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन।
24 Feb, 20 : 06:52 PM
अरुंधति रेड्डी ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने मुर्शीदा खातुन को आउट कर भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मुर्शीदा खातुन 26 गेंदों में 4 चौके की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 44 रन।
24 Feb, 20 : 06:43 PM
6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 33/1
6 ओवर के बाद बांग्लादेश महिला टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन। क्रीज पर मुर्शीदा खातुन (22) और संजीदा इस्लाम (8) मौजूद।
24 Feb, 20 : 06:27 PM
बांग्लादेश ने दूसरे ओवर में गंवाया विकेट
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शिखा पाण्डेय ने शमीमा सुल्ताना को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। शमीमा सुल्तानाु 8 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 5 रन।
24 Feb, 20 : 06:21 PM
शमीमा सुल्ताना-मुर्शीदा खातुन ने शुरू की पारी
बांग्लादेश की ओर से शमीमा सुल्ताना और मुर्शीदा खातुन ने पारी शुरू की। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
24 Feb, 20 : 06:06 PM
भारत ने बांग्लादेश को दिया 143 रनों का लक्ष्य
भारतीय महिला टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 142 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा। अंत के ओवरों में वेदा कृष्णमूर्ति ने ने 11 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए, जबकि शिखा पाण्डेय मे 9 गेंदों में 7 रनों नाबाद पारी खेली।
24 Feb, 20 : 05:50 PM
दीप्ति शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौटीं
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दीप्ति शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। दीप्ति ने 16 गेंदों में 11 रन बनाए। 16.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 113 रन।
24 Feb, 20 : 05:44 PM
भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर सलमा खातून ने रिचा घोष को आउट कर भारतीय टीम को पांचवां झटका दिया। रिचा 14 गेंदों में दो चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 16.2 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 111 रन।
24 Feb, 20 : 05:31 PM
जेमिमा रोड्रिग्स 34 रन बनाकर आउट
14वें ओवर की तीसरी गेंद पर नाहिदा अख्तर और निगार सुल्ताना ने जेमिमा रोड्रिग्स को रन आउट कर भारतीय टीम को चौथा झटका दिया। जेमिमा 37 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 13.2 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 92 रन।
24 Feb, 20 : 05:15 PM
हरमनप्रीत कौर 8 रन बनाकर आउट
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर पन्ना घोष ने हरमनप्रीत कौर को आउट कर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। हरमनप्रीत कौर 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन।
24 Feb, 20 : 04:58 PM
शेफाली वर्मा 39 रन बनाकर आउट
छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पन्ना घोष ने शेफाली वर्मा को आउट कर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। शेफाली 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 5.3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 53 रन।
24 Feb, 20 : 04:46 PM
तानिया भाटिया 2 रन बनाकर आउट
दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सलमा खातून ने तानिया भाटिया को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। तानिया 5 गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 1.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन।
24 Feb, 20 : 04:37 PM
तानिया भाटिया-शेफाली वर्मा ने पारी शुरू की
भारत की ओर से तानिया भाटिया और शेफाली वर्मा ने पारी शुरू की। बांग्लादेश की ओर से जहानारा आलम ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
24 Feb, 20 : 04:30 PM
वायरल के कारण स्मृति मंधाना को दिया गया आराम
इस मैच में भारतीय टीम को एक बदलाव के साथ उतरना पड़ा, क्योंकि शानदार फॉर्म में चल रहीं सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना वायरल के कारण यह मैच नहीं खेल रही हैं। स्मृति की जगह टीम में रिचा घोष को शामिल किया गया है।
24 Feb, 20 : 04:28 PM
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पाण्डेय, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़।
बांग्लादेश : सलमा खातुन (कप्तान), मुर्शीदा खातुन, शमीमा सुल्ताना, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), फरगना हक, रूमाना अहमद, फहीमा खातुन, जहानारा आलम, पन्ना घोष और नाहिदा अख्तर।
24 Feb, 20 : 04:04 PM
बांग्लादेश का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला
बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातुन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
24 Feb, 20 : 02:40 PM
भारत vs बांग्लादेश: किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी बैटिंग में सुधार करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 132 रन ही बना सकी थी। टीम इंडिया को युवा खिलाड़ियों जेमिमा रोड्रिग्ज और शेफाली वर्मा से उम्मीदें होंगी। शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 15 गेंदों में 29 रन की तेज पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चल पाईं हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना से इस मैच में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं पिछले मैच में 49 रन की शानदार पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा से भी इस मैच में भी कमाल की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने वाली पूनम यादव और पेसर शिखा पांडेय से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
24 Feb, 20 : 02:40 PM
भारत vs बांग्लादेश का हालिया मैचों का रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पिछले पांच टी20 मैचों में भारत ने 3 और बांग्लादेश ने 2 मैच जीते हैं। लेकिन बांग्लादेश ने 2018 एशिया टी20 मैच में भारत को लगातार दो बार हराया था।
24 Feb, 20 : 02:40 PM
Women T20 WC: भारतीय महिला टीम का मुकाबला बांग्लादेश से
भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच पर्थ के डब्ल्यू. ए. सी. ए स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे से खेला जाएगा।