ICC Champions Trophy 2025: मिडिल ऑर्डर 'योद्धा'?, श्रेयस अय्यर-केएल राहुल कैसे बने टीम इंडिया के 'खेवनहार', 5 मैच में जोड़े 343 रन

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैच खेलकर 5 में जीत दर्ज की और कहानी आपके सामने हैं। जीत की इबारत रख दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2025 11:53 IST2025-03-10T11:50:57+5:302025-03-10T11:53:38+5:30

ICC Champions Trophy 2025 live Shreyas Iyer-KL Rahul Middle order warrior How saviors Team India added 343 runs in 5 matches | ICC Champions Trophy 2025: मिडिल ऑर्डर 'योद्धा'?, श्रेयस अय्यर-केएल राहुल कैसे बने टीम इंडिया के 'खेवनहार', 5 मैच में जोड़े 343 रन

file photo

HighlightsICC Champions Trophy 2025: फाइनल में भी उनके तरीके अलग-अलग थे।ICC Champions Trophy 2025: यह जीत संभव नहीं होती। ICC Champions Trophy 2025: भारत ने 2002 और 2013 में बाजी मारी थी। 

ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। पहले भारत ने 2002 और 2013 में बाजी मारी थी। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दो ऐसे क्रिकेटर हैं, जो एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं और भारत की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत में बेहद अहम रहे हैं। दोनों के अपने-अपने आलोचक हैं, लेकिन उनके बिना यह जीत संभव नहीं होती। फाइनल में भी उनके तरीके अलग-अलग थे। जीत की पटकाथा लिख दी। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैच खेलकर 5 में जीत दर्ज की और कहानी आपके सामने हैं। जीत की इबारत रख दी।

 

ICC Champions Trophy 2025: केएल राहुल की कैसे बने संकटमोचक

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम से बाहर कर केएल राहुल को मौका दिया गया और कमाल करते हुए कई अहम पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन बनाकर जीत दिलाई। पाकिस्तान के खिलाफ राहुल को खेलने का मौका नहीं मिला। विराट शतक के कारण भारत ने बाजी मार ली थी। 

     

न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल ने फिर से पटकथा लिखी। 29 गेंद में 1 चौके की मदद से 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल का बल्ला बोला। 34 गेंद में 42 नाबाद रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्का शामिल हैं। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल फिर धैर्य़ का प्रदर्शन किया और 33 गेंद में नाबाद 34 रन बनाए और जिसमें 1 चौके और 1 छक्का शामिल है और टीम को 12 साल बाद चैंपियन बनाया।

ICC Champions Trophy 2025: मिडिल क्रम खेवनहार श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जगह नहीं मिली। बीसीसीआई ने CENTRAL CONTRACT से बाहर कर दिया। लेकिन अय्यर ने कमाल कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में कई अहम पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंद में 2 चौके की मदद से 15 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ 67 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर जीत दिलाई।

   

न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर का बल्ला बोला। 98 गेंद में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस ने धमाका किया। 62 गेंद में 3 चौके की मदद से 45 रन बनाए। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल किया और रोहित की पारी को संवारा। 62 गेंद में 48 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल है और टीम को जीत की दलहीज पर पहुंचाया।

श्रेयस ने कुछ जोखिम उठाए। राहुल ने जोखिम से पूरी तरह बचते हुए दूसरी तरफ कदम बढ़ाया। लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। अय्यर भले ही स्टीव स्मिथ की तरह क्रीज पर अपनी सक्रियता के कारण कुछ अवसरों पर बेचैन नजर आते हों लेकिन परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने के कारण वह भारतीय मध्यक्रम के एक ऐसे शांतचित्त योद्धा हैं।

जो धैर्य और आक्रमण की सुंदर मिसाल पेश करते हैं। अय्यर जरूरत पड़ने पर गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने में सक्षम हैं तो वह परिस्थितियों के अनुसार पारी संवारना भी जानते हैं जिससे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कारण वह शीर्ष क्रम और निचले मध्यक्रम के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बन गए। श्रेयस का बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने रिकॉर्ड शानदार रहा है।

उन्होंने इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ 29 पारियों में 144 के शानदार औसत से 432 रन बनाए हैं और उनका नियंत्रण प्रतिशत 88.4 है। बाएं हाथ के स्पिनर उन्हें केवल तीन बार ही आउट कर पाए हैं। जहां तक ऑफ स्पिनर का सवाल है तो श्रेयस ने 25 पारियों में 290 रन बनाए हैं तथा उनका औसत 72.5 है। ऑफ स्पिनर के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 118 जबकि बाएं हाथ के स्पिनर के सामने 97 है।

उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ सर्वाधिक रन 21 से 30 ओवर के बीच बनाए हैं। इस भारतीय बल्लेबाज ने इन ओवर में 90.8 की औसत से 363 रन बनाए हैं। श्रेयस पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ के खिलाफ ज्यादा नहीं खेले हैं। भारत के इस बल्लेबाज ने कुल मिलाकर वनडे में तेज गेंदबाजों के खिलाफ 40 के औसत और 101.7 के स्ट्राइक-रेट से 1531 रन बनाए हैं।

Open in app