IPL 2018: गेल को पंजाब ने नीलामी में सबसे कम पैसे बचे रहने के बावजूद कैसे खरीदा, जानिए

किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी से पहले महज एक खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया था।

By भाषा | Updated: April 27, 2018 16:52 IST

Open in App

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिये क्रिस गेल मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सह मालिक नेस वाडिया ने आज खुलासा किया कि नीलामी में वे इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज को गंवा सकते थे क्योंकि उनके पास अंत में काफी कम राशि बची थी। 

गेल उम्मीद के विपरीत दो बार नहीं बिके लेकिन इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें तीसरी बार में दो करोड़ रूपये के बेस प्राइस में खरीदा। वाडिया ने बताया कि फ्रेंचाइजी जमैका के इस खिलाड़ी को खरीदकर कितनी भाग्यशाली रही।  वाडिया ने कहा, 'हमारे पास केवल 2.1 करोड़ रूपये बचे थे और अगर हमने नीलामी में पहले ही क्रिस की बोली लगा ली होती और अन्य कोई हमसे बड़ी बोली लगाता तो हमारे पास उन्हें खरीदने के लिये ज्यादा राशि नहीं थी। हम भाग्यशाली रहे कि किसी अन्य टीम ने उनकी बोली नहीं लगायी। हम तीसरी बार भाग्यशाली रहे।' 

किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी से पहले महज एक खिलाड़ी अक्षर पटेल को रिटेन किया था, उन्होंने टीम बनाने के लिये काफी राशि खर्च कर दी थी और गेल उनके अंतिम खिलाड़ी थे। 

उन्होंने दो करोड़ रूपये में गेल को खरीदा जिससे उनके पास केवल एक लाख रूपये बचे थे। इस तरह उन्होंने पूरे 67.5 करोड़ रूपये खर्च कर दिये थे। दो महीने बाद गेल ने अपने आलोचकों को गलत साबित करते हुए चार पारियों में दो अर्धशतक और 104 रन से एक शतक जड़ा।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)किंग्स XI पंजाबक्रिस गेलआईपीएल ऑक्शन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या