Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: नंबर-1 पर भारतीय कप्तान, महिला प्रीमियर लीग में 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच पर किया कब्जा, देखें टॉप-4 लिस्ट

Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: डब्ल्यूपीएल में अभी तक 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीत चुकी है। इस लिस्ट में ओपनर खिलाड़ी और उप कप्तान स्मृति मंधाना का नाम भी नहीं है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 11, 2025 11:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देHarmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: हरमनप्रीत कौर ने 9 चौके मारे।Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच दिया।Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 54 रन की पारी खेली।

Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। गुजरात जायंट्स के खिलाफ 33 गेंद में 9 चौके की मदद से 54 रन बनाते ही दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। डब्ल्यूपीएल में अभी तक 6 बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीत चुकी है। इस लिस्ट में ओपनर खिलाड़ी और उप कप्तान स्मृति मंधाना का नाम भी नहीं है। कौर ने सभी विदेशी खिलाड़ी को पछाड़ते हुए जीत हासिल की है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: WPL में सर्वाधिक PoTM पुरस्कार

6 - हरमनप्रीत कौर*

5 - जेस जोनासेन

4 - मैरिज़ेन कैप

4 - नेट साइवर-ब्रंट।

Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: WPL में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

9 - मेग लैनिंग (DC)

8 - एलिस पेरी (RCB)

7 - हरमनप्रीत कौर (MI)*

6 - नैट साइवर-ब्रंट (MI)

6 - शेफाली वर्मा (DC)।

Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: हरमनप्रीत कौर ने GG के विरुद्ध स्कोर बनाए

65 (30)

51 (30)

46* (41)

95* (48)

4 (2)

54 (33)।

Harmanpreet Kaur MI VS GG WPL 2025: 78.75 की औसत से 315 रन

GG के विरुद्ध हरमनप्रीत द्वारा बनाए गए 315 रन WPL में किसी भी प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। GG के विरुद्ध उनके चार 50+ स्कोर भी WPL में किसी टीम के विरुद्ध संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं। मेग लैनिंग (4) ने UPW के विरुद्ध बनाए हैं। 78.75 की औसत से 315 रन है।

गुजरात जायंट्स की टीम भारती फूलमाली (61 रन) के शानदार अर्धशतक के बावजूद सोमवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस से नौ रन से हार गई। मुंबई इंडियंस के अब तालिका में दिल्ली कैपिटल्स के बराबर 10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक और मैच खेलना है जिससे उसका लक्ष्य शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का होगा। दिल्ली कैपिटल्स के साथ ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं और मुकाबला शीर्ष स्थान के लिए था। गुजरात जायंट्स के आठ मैच में आठ अंक हैं जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर रहेगी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर (54 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 179 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। पर गुजरात जायंट्स की टीम निचले क्रम की बल्लेबाज भारती फूलमाली (61 रन) ने अर्धशतक जड़कर मैच रोमांचक बना दिया, हालांकि उनकी पारी के बावजूद टीम नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज ने तीन तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शबनीम इस्माइल ने दो विकेट झटके जबकि संस्कृति गुप्ता ने एक विकेट प्राप्त किया। इस तरह मुंबई इंडियंस की यह गुजरात जायंट्स पर लगातार छठी जीत थी। शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद फूलमाली ने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। उन्होंने 25 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाये।

 

टॅग्स :आईपीएल 2025हरमनप्रीत कौरगुजरात जायंट्समुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या