लॉकडाउन का पालन करने के लिए मुंबई पुलिस का 'इमोशनल मैसेज', हार्दिक पंड्या ने किया 'सलाम'

भारत में कोरोना वायर से मरने वालों की संख्या 199 पहुंची चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 6,412 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 10, 2020 04:21 PM2020-04-10T16:21:36+5:302020-04-10T16:21:36+5:30

Hardik Pandya sends love and wishes to Mumbai Police for service during coronavirus outbreak | लॉकडाउन का पालन करने के लिए मुंबई पुलिस का 'इमोशनल मैसेज', हार्दिक पंड्या ने किया 'सलाम'

लॉकडाउन का पालन करने के लिए मुंबई पुलिस का 'इमोशनल मैसेज', हार्दिक पंड्या ने किया 'सलाम'

googleNewsNext
Highlightsदेश में अब तक कोरोना वायरस के 6,412 मामले।महाराष्ट्र में इस महामारी से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित।मुंबई पुलिस की लॉकडाउन का पालन करने की अपील।

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों से घर में ही रहने की अपील की जा रही है। महाराष्ट्र से इस वक्त कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मुंबई में 9 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस बीच मुंबई पुलिस ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, "आपको लग रहा है लॉकडाउन बहुत लंबा चल रहा है? सोचें कि अगर हम घर पर होते तो क्या करते?"

इस पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए वीडियो को रीट्वीट किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, "मुंबई पुलिस और बाकी अधिकारियों को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। वह हमें सुरक्षित रखने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं।"

मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत होने के साथ ही शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार तक कोविड-19 के कुल 211 मरीज आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,346 हो गयी है।

महाराष्ट्र में पिछले एक महीने में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 1,297 मामले सामने आए हैं, लेकिन आंकड़ों की मानें तो इनमें से 80 प्रतिशत से ज्यादा मामले अप्रैल महीने में यानी महज आठ दिन में आए हैं। 

Open in app