हरभजन और युवराज सिंह ने भोजपुरी गाने पर किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

युवराज सिंह और हरभजन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

By सुमित राय | Updated: December 20, 2019 13:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह काफी अच्छे दोस्त हैंयुवी और भज्जी का भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक साथ मस्ती करते नजर आते हैं। पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट के मैदान पर बॉन्डिंग देखने को मिलती थी अब दोनों पर्सनल लाइफ में भी कई बार साथ नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर युवराज सिंह और हरभजन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भोजपुरी गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, युवी और भज्जी हाल ही में 'एजेंडा आज तक' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने भोजपुरी गाने पर डांस किया।

हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह युवराज के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'डांसिंग टाइम'।

युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के तैयारियों के बारे में बात की। युवी ने कहा 'मुझे लगता है कि टीम को विश्व कप से चार महीने पहले तैयार हो जाना चाहिए। मेरा मतलब है कि आपको पता होना चाहिए कि टीम के साथ कौन से 16 या 14 खिलाड़ी जाएंगे। मुझे लगाता है हमे विश्व कप से पहले तैयार रहना चाहिए।'

टॅग्स :हरभजन सिंहयुवराज सिंहभारतीय क्रिकेट टीमवायरल वीडियोभोजपुरी सोंग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या