VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी को 'बर्थडे विश' करने चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे हार्दिक पंड्या, भाई क्रुणाल भी साथ रहे मौजूद

Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: पिछले 16 वर्षों से माही लोगों के चहेते बने हुए हैं। आज उन्होंने अपना 39वां जन्मदिन मनाया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 07, 2020 8:06 PM

Open in App
ठळक मुद्दे39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी।जन्मदिन पर धोनी को कोहली-रोहित ने किया विश।धोनी का जन्मदिन मनाने बड़ौदा से रांची पहुंचे हार्दिक पंड्या।

Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी 39 साल के हो गये और विभिन्न मंचों पर उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं लेकिन हमेशा की तरह वह सोशल मीडिया की चमक दमक से दूर ही रहे।

बर्थडे विश करने चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस मौके पर अपने भाई क्रुणाल के साथ चार्टड प्लेन से धोनी को बधाई देने उनके रांची स्थित घर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने फैंस के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखी। हार्दिक और क्रुणाल अपने चेहरों पर मास्क लगाए नजर आए।

हार्दिक पंड्या देर रात ही माही को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे चुके थे।

दिग्गज क्रिकेटरों ने दी बधाई

वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘एक पीढ़ी में एक बार एक खिलाड़ी आता है और राष्ट्र उससे जुड़ जाता है। उसे अपने परिवार के सदस्य जैसे मानता है। कुछ बहुत अपना सा लगता है। ऐसे शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो कई लोगों के लिये उनकी दुनिया है।’’

कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "हैपी बर्थडे माही भाई। आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे।"

रोहित शर्मा ने लिखा, "मिस्टर कूल के साथ कूलिंग। जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

मोहम्मद कैफ ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अगला एमएसडी (महेंद्र सिंह धोनी)? गलती 404, अगला एमएसडी कभी नहीं मिलेगा।’’ 

महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट में 4876 रन, 350 वनडे मैचों में 10773 रन, जबकि टी20 के 98 मुकाबलों में 1617 रन बना चुके हैं। धोनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 16 शतक लगा चुके हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहलीहार्दिक पंड्याक्रुणाल पंड्यावीरेंद्र सहवाग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या