किसी बिजनेसमैन से कम नहीं हैं धोनी, क्रिकेट से ज्यादा इन कारोबार से करते हैं कमाई

धोनी की खुद की कंपनी होने से लेकर दूसरी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट का पद और कई स्पोर्ट्स की टीम का को-ओनर होना तक शामिल हैं।

By सुमित राय | Published: July 7, 2018 07:32 AM2018-07-07T07:32:21+5:302018-07-07T07:32:21+5:30

Happy Birthday Dhoni: income source of ms dhoni | किसी बिजनेसमैन से कम नहीं हैं धोनी, क्रिकेट से ज्यादा इन कारोबार से करते हैं कमाई

Happy Birthday Dhoni: income source of ms dhoni

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेहतर कप्तानी से इंडियन टीम को बुलंदियों पर पहुंचाया और कई खिताब देश के नाम किए हैं। लेकिन वह सिर्फ एक बेहतर कप्तान ही नहीं, एक बेहतर बिजनेसमैन भी हैं। धोनी की खुद की कंपनी होने से लेकर दूसरी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट का पद और कई स्पोर्ट्स की टीम का को-ओनर होना तक शामिल हैं। 7 जुलाई को धोनी के बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि वो किन-किन सोर्सेस से कमाई करते हैं।

बिजनेस से ज्यादा कमाते हैं धोनी

कमाई के मामले में धोनी फोर्ब्स की 100 एथलीट की लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स के अनुसार पिछले एक साल में धोनी की कुल कमाई 31.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपये रही। इसमें से धोनी ने क्रिकेट से 3.5 मिलियन डॉलर यानी 22.7 करोड़ ही कमाए हैं। उनकी ज्यादातर कमाई बिजनेस और एंडोर्समेंट्स के जरिए ही हुई है।

धोनी के टॉप बिजनेस

1. धोनी क्रिकेट एकेडमी

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने हाल ही में दुबई में अपनी क्रिकेट एकेडमी खोली है। धोनी ने अपनी पहली वैश्विक क्रिकेट एकेडमी दुबई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब और आरका स्पोर्ट्स क्लब के साथ शुरू की, जो पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में चल रही थी। एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। एकेडमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महाडिक करेंगे।

2. चेन्नइयिन एफसी

ये बात सभी को पता है कि धोनी क्रिकेट में आने से पहले फुटबॉल खेलते थे और उनका फुटबॉल प्रेम उनके कारोबार में भी दिखता है। धोनी ने इंडियन सुपर लीग में अपनी फुटबॉल टीम चेन्नइयिन एफसी टीम खरीदी है। धोनी के साथ बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन इस टीम के को-ऑनर हैं।

3. स्पोर्ट्स फिट

स्पोर्ट्सपर्सन होने की वजह से हमेशा से धोनी फिटनेस को लेकर हमेशा अवेयर रहते हैं। धोनी ने साल 2012 में स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अपने बिजनेस पार्टनर और मैनेजर अरुण पांडे के साथ मिलकर खोली थी। इस जिम की खासियत है कि यहां रेग्युलर एक्सरसाइज और एरोबिक्स क्लासेस के अलावा जुंबा डांस और बॉक्सिंग की क्लासेस भी दी जाती हैं। इस कंपनी का टारगेट है कि इंडिया में 200 फिटनेस सेंटर खोले जाएं।

4. सेवन स्टोर सीरीज

धोनी ने अपने सेवन स्टोर सीरिज की शुरुआत अपने होम टाउन रांची से जुलाई 2017 में की। धोनी सेवेन स्टोर के ब्रांड एंबेसडर और पार्टनर भी हैं। स्टोर में दुनिया के प्रमुख सभी मेजर मल्टीनेशनल ब्रांड्स के स्पोर्टस वीयर इस स्टोर में मिलते हैं। धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है।

5. माही रेसिंग इंडिया

एमएस धोनी का बाइक के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। साल 2012 में धोनी ने माही रेसिंग इंडिया की शुरुआत की थी। वह सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में अक्किनेनी नागार्जुन के को-पार्टनर है, जहां उनकी टीम माही रेसिंग टीम इंडिया भाग लेती है।

6. रांची रेज

क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा धोनी हॉकी से भी जुड़े हैं। धोनी ने सहारा ग्रुप के साथ मिलकर हॉकी इंडिया लीग की रांची की फ्रेंचाइजी 'रांची रेज' टीम खरीदी थी। रांची रेज टीम एक रांची आधारित क्लब है और हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेता है।

Open in app