ठळक मुद्देIPL 2026: तिलक वर्मा का धमाका, शतक जड़कर MI को पहुंचाया 199 रन तक!GT vs MI: अकेले तिलक वर्मा ने पलटा मैच, 101 रन की तूफानी पारी!GT vs MI: तिलक वर्मा का करिश्मा, मुंबई की पारी को दिया 199 का मजबूत स्कोर!
GT vs MI Highlights: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल का 30 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, इसके बाद मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई क्विंटन डी कॉक 13 रन बनाकर आउट हुए। दानिश मालेवार 2 रन पर आउट हुए, नमन धीर ने 32 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली, सूर्यकुमार यादव 15 रन पर आउट, हार्दिक पंड्या 15 रन। इसके बाद तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और ग्राउंड में हर तरफ चौके-छक्के लगाए, तिलक वर्मा 45 गेंदों में 101 रन बनाकर आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए।