गूगल मना रहा है भारत के इस महान क्रिकेटर का जन्मदिन, डूडल बनाकर दी बर्थडे की बधाई

Google doodle Celebrates Dilip Sardesai's 78th Birthday: गूगल 8 अगस्त को पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

By सुमित राय | Updated: August 8, 2018 10:14 IST

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त। जब भी कोई स्पेशल डे होता है तो गूगल अपने होम पेज पर गूगल डूडल के जरिए याद करता है। गूगल 8 अगस्त को पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। बता दें कि भारत के महान टेस्‍ट क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का 78वां जन्‍मदिन है और गूगल डूडल के जरिए गूगल उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है।

स्पिन के खिलाफ भारत का सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज

दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को गोवा के मारगाओ शहर में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1959-60 में यूनिवर्सिटीज के बीच होने वाली रोहिंटन बारिया ट्रॉफी से की थी और उन्हें स्पिन बॉलिंग के खिलाफ भारत का सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज माना जाता है।

दिलीप सरदेसाई का क्रिकेट करियर

दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए खेल 30 टेस्ट मैचों की 55 इनिंग्स में 39.23 की औसत से 2001 रन बनाए थे। उनके नाम 5 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी दर्ज है और उनका उच्चतम स्कोर 212 रन है। इसके अलावा 179 फर्स्ट क्लास मैचों में सरदेसाई ने 41.75 की औसत से 10230 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 25 शतक और 56 अर्धशतक लगाए थे।

पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

दिलीप सरदेसाई की पहचान विदेश में पहला दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज के रूप में होती है। उन्होंने फरवरी 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए टेस्ट सीरीज की पहली पारी में 212 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया था। हालांकि, छक्का लगाने के मामले में उनके नाम एक अजीब रिकॉर्ड है। सरदेसाई ने अपने पूरे टेस्ट क्रिकेट करियर में सिर्फ दो छक्के मारे थे।

गूगल ने कैसे किया दिलीप सरदेसाई को बर्थडे विश

गूगल ने अपने होम पेज पर बने डूडल में दिलीप सरदेसाई को बल्लेबाजी करते हुए दिखाया है, जिसमें वो शॉट लगाते दिख रहे हैं। गूगल के इस डूडल को एक क्रिकेट मैदान के आकार के रूप में पेश किया गया है। गूगल को बड़े-बड़े ग्रीन कलर के अक्षरों से लिखा गया है।

क्या है गूगल डूडल

गूगल अपने होम पेज पर एक लोगो लगाता है, जिसे गूगल डूडल कहा जाता है। गूगल नियमित तौर पर इसे बदलता रहता है। बता दें कि सर्च इंजन गूगल खास तरह का डूडल बनाकर देश-दुनिया की फेमस हस्तियों और मौकों को याद करता है। डूडल की शुरुआत 1998 में हुई थी। इसकी शुरुआत लैरी पेज और सर्जेई बर्निंग ने की थी, जब वह एक फेस्टिवल में जा रहे थे और इसे वह स्केच के जरिए लोगों को बताना चाहते थे। और इसी तरीके से डूडल की शुरूआत हुई।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :गूगल डूडल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या