गावस्कर ने रोहित शर्मा को बताया अंडररेटेड कप्तान, कहा- उन्हें कप्तानी के लिए उतना श्रेय नहीं दिया जाता

आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को मुंबई ने जब हराया तब रोहित की कप्तानी की खूब तारीफ हुई। उन्होंने जैसे गेंदबाजी में बदलाव किए और एक युवा गेंदबाज आकाश मधवाल पर जो भरोसा दिखाया उसकी खूब तारीफ हो रही है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 26, 2023 4:16 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा काफी अंडररेटेड कप्तान हैं - सुनील गावस्करउन्हें कप्तानी के लिए उतना श्रेय नहीं दिया जाता - सुनील गावस्करइस इंसान ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार टाइटल जीता है - सुनील गावस्कर

नई दिल्ली: रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। अब रोहित की टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर फाइनल खेलने से सिर्फ एक कदम दूर है। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को मुंबई ने जब हराया तब भी रोहित की कप्तानी की खूब तारीफ हुई। उन्होंने जैसे गेंदबाजी में बदलाव किए और एक युवा गेंदबाज आकाश मधवाल पर जो भरोसा दिखाया उसकी खूब तारीफ हो रही है।

इसी बीच रोहित की कप्तानी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि रोहित काफी अंडररेटेड है और उन्हें कप्तानी के लिए उतना श्रेय नहीं दिया जाता। 

एक समाचर चैनल के साथ बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा,  "निश्चित तौर पर रोहित शर्मा काफी अंडररेटेड कप्तान हैं। इस इंसान ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार टाइटल जीता है। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। आकाश मधवाल ने आयुष बदोनी को ओवर द विकेट गेंदबाजी करके आउट किया। इसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन को राउंड द विकेट गेंदबाजी की। ज्यादातर गेंदबाज ऐसा नहीं करते हैं लेकिन आकाश ने ऐसा किया और एक बेहतरीन गेंद डालकर निकोलस पूरन को आउट कर दिया। अगर सीएसके का ये मैच होता और धोनी कप्तान होते तो हर कोई यही कहता कि धोनी ने ही ये रणनीति बनाई थी। तब काफी ज्यादा हाईप दे दिया जाता।"

बता दें कि आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। आज के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में एंट्री मारेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।डिफेंडिग चैंपयिन गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-1 में  चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार गई थी जबकि  मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पटखनी देकर यहां पहुंची है।

टॅग्स :रोहित शर्मासुनील गावस्करमुंबई इंडियंसIPLबीसीसीआईएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या