गंभीर का आर्टिकल 370 पर अफरीदी को करारा जवाब, पीओके की याद दिलाते हुए कहा, 'हम इसे भी सुलझा लेंगे'

Gautam Gambhir to Shahid Afridi: शाहिद अफरीदी के आर्टिकल 370 पर दिए बयान पर गौतम गंभीर ने जोरदार जवाब देते हुए उन्हें पीओके की याद दिलाई है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 6, 2019 12:07 IST

Open in App

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और सांसद गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारत सरकार के जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले की आलोचना करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता की अपील की है।

नरेंद्र मोदी सरकारने सोमवार को जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने फैसला करते हुए इसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया था।  

अफरीदी ने आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कश्मीर में 'अकारण आक्रामकता' और 'अपराध' किए जाने का आरोप लगाते हुए ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र संघ से इस मामले में मध्यस्थता की अपील की थी। 

गंभीर ने अफरीदी को दिया करारा जवाब

अफरीदी के इस बयान पर पलटवार करते हुए गंभीर ने ट्विटर पर लिखा है, 'शाहिद अफरीदी ने बात पकड़ ली है। मानवता के खिलाफ 'अकारण आक्रामकता' और 'अपराध' किए जा रहे हैं। इस बात को संज्ञान में लाने के लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। एक बात जिसका वह जिक्र करना भूल गए वह है ये सब 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' में हो रहा है। चिंता मत करो, हम ये मसला भी सुलझा लेंगे बेटे!!!

ये पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर गंभीर और अफरीदी आमने-सामने हुए हैं। मई में अफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' के कुछ अंश सामने आए थे, जिसमें उन्होंने गंभीर को ऐसा व्यक्ति बताया था जिसके पास कोई व्यक्तित्व नहीं है और जिसके व्यवहार को लेकर बहुत समस्या है।

इसके बाद गंभीर ने अफरीदी को मनोवैज्ञानिक से मिलने की सलाह दी थी। जिस पर अफरीदी ने गंभीर को पाकिस्तान में अपना इलाज कराने को कहा था।

टॅग्स :गौतम गंभीरशाहिद अफरीदीधारा ३७०जम्मू कश्मीर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या