सीएसके के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर थीं साक्षी धोनी, युजवेंद्र चहल ने लूडो के लिए दे डाला चैलेंज

इंस्टाग्राम लाइव साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर संन्यास की अटकलों को भी खारिज किया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 01, 2020 12:33 PM

Open in App
ठळक मुद्देसीएसके के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर नजर आईं साक्षी धोनी।युजवेंद्र चहल ने साक्षी को दिया लूडो चैलेंज।कोहली बता चुके हैं युजवेंद्र चहल को मसखरा।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में थी। इस बीच टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल कमेंट सेक्शन में नजर आए, जहां उन्होंने साक्षी को लूडो चैलेंज दे डाला।

चहल ने इस दौरान कमेंट सेक्शन में धोनी के नाम का 'जाप' भी किया, जिसका स्क्रीनशॉट खुद सीएसके ने शेयर किया। लॉकडाउन के बीच युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। चहल को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 'मसखरा' भी बता चुके हैं।

धोनी पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। वह पिछली बार भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था और तभी से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में भी इस बार उन्हें जगह नहीं दी।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान साक्षी ने कहा, ‘‘वह लो प्रोफाइल रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं। मुझे नहीं पता कि ये चीजें कहां से आती हैं। मुझे बिलकुल नहीं पता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देखिये अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको इन चीजों के लिए तैयार रहना होता है। लोगों का अपना नजरिया है। दो दिन पहले धोनी ने ‘संन्यास लिया’ ट्रेंड कर रहा था, जब भी कुछ होता है तो मेरे पास फोन और एसएमएस आने लगते हैं।’’

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। 

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :युजवेंद्र चहलभारतीय क्रिकेट टीमएमएस धोनीसाक्षी धोनीचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या