पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा हुए कोरोना से ठीक, पत्नी अब भी पॉजिटिव, फैंस से कहा, 'दुआ करना'

Mashrafe Mortaza: पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं, हालांकि उनकी पत्नी अब भी इस वायरस से संक्रमित हैं, मुर्तजा ने पत्नी के लिए दुआ करने को कहा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 15, 2020 07:46 AM2020-07-15T07:46:39+5:302020-07-15T07:47:20+5:30

Former Bangladesh captain Mashrafe Mortaza recovers from Coronavirus, wife still positive | पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा हुए कोरोना से ठीक, पत्नी अब भी पॉजिटिव, फैंस से कहा, 'दुआ करना'

बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा कोरोना संक्रमण से हुए ठीक (File Pic)

googleNewsNext
Highlightsपूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैंमुर्तजा की पत्नी अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं, उन्होंने फैंस से कहा उनके लिए दुआ कीजिएगा

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजाकोरोना वायरस से उबर गए हैं, उनकी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई। हालांकि, उनकी पत्नी सुमोना हक अभी भी पॉजिटिव हैं और उनका इलाज जारी है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक मुर्तजा ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी करते हुए इस खबर की पुष्टि करते हुए मुर्तजा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'मैंने आज शाम टेस्ट के नतीजे सुने, जो निगेविट है। 

 उन्होंने लिखा, 'मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की, हमारे साथ थे और इस दौरान चिंता दिखाई। लेकिन मेरी पत्नी कोविड-19 पॉजिटिव होने के दो हफ्ते बाद भी पॉजिटिव हैं। वह ठीक हो रही हैं। उनके लिए दुआएं कीजिएगा।।'

उन्होंने कहा, 'मुझे घर पर उपचार मिला। जो लोग प्रभावित हैं, वे सकारात्मक रहें। अल्लाह पर विश्वास रखें और नियमों का पालन करें। हम वायरस से साथ में लड़ते रहेंगे।'

20 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे मुर्तजा

मुर्तजा को लगभग एक महीने पहले 20 जून को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिनमें लक्षण दिखने के बाद टेस्ट किया गया था। उन्हें घरेलू क्वांरटाइन में रखा गया था और उन्हें घर पर ही उपचार प्राप्त हुआ था। उनके साथ उनकी पत्नी, यहां तक ​​कि उनके भाई भी पॉजिटिव पाए थे।

ये तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कोरोना सकंट से प्रभावित अपने निर्वाचन क्षेत्र की मदद करने के विभिन्न मानवीय प्रयासों में शामिल था। वर्तमान में संसद के सदस्य, मुर्तजा ने लॉकडाउन के दौरान अपने गृहनगर नारायणगंज में भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बांग्लादेश कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है और अब तक दो लाख मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मुर्तजा के साथ, साथी क्रिकेटर नफीस इकबाल और नजमुल इस्लाम भी संक्रमित हुए थे, लेकिन बीमारी से उबर चुके हैं।

दुनिया भर के कई क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से सबसे उल्लेखनीय पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं। हाल ही में, इंग्लैंड की यात्रा से पहले पूरी पाकिस्तानी टीम का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनमें दस खिलाड़ियों को पॉजिटिव पाया गया था। 

Open in app