Highlightsमैनचेस्टर में खेला गया तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच।वेस्टइंडीज को जीत के लिए मिला 399 रन का टारगेट।इंग्लैंड ने 269 रन से जीता मैच।
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 269 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में पांचवें और अंतिम दिन वेस्टइंडीज महज 129 रन पर ही सिमट गई। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने ताबड़तोड़ 62 रन भी बनाए।
पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के पास 172 रन की लीड
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (57), ओली पोप (91), जोस बटलर (67) और स्टुअर्ट ब्रॉड (62) के दम पर 369 रन बनाए। इस दौरान ब्रॉड ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज महज 197 रन पर सिमट गई। ऐसे में इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 172 रन की लीड शेष रह गई।
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 399 रन का टारगेट
दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत जबरदस्त रही। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली के बीच पहले विकेट के लिए 40.5 ओवर में 114 रन की साझेदारी हुई। सिब्ली 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान जो रूट (नाबाद 68) ने रोरी बर्न्स के साथ 103 गेंदों में ताबड़तोड़ 112 रन की साझेदारी की। 57.6 ओवर में बर्न्स 90 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पारी को घोषित कर दिया गया। इंग्लैंड ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज और जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला।
बारिश भी वेस्टइंडीज को हार से नहीं बचा सकी
वेस्टइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल बगैर खाता खोले चलते बने। इटके कुछ देर बाद ही कीमार रोच (4) भी आउट हो गए। चौथे दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
पांचवें दिन जब खेल शुरू हुआ, तो इंग्लैंड को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार थी। बारिश बार-बार मैच में दखल देती रही, लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड (36/4) और क्रिस वोक्स (50/5) के सामने वेस्टइंडीज ने घुटने टेक दिए और 37.1 ओवर में 129 रन पर आत्मसमर्पण कर दिया। मेहमान टीम के लिए शाई होप ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली।
टीमें:
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), रहकेम कॉर्नवाल, केमर रोच, शैनन गेब्रियल
28 Jul, 20 : 07:32 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: इंग्लैंड ने जीती सीरीज
37.1 ओवर में ब्रॉड ने ब्लैकवुड को आउट किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने मैच 269 रन से अपने नाम कर सीरीज 2-1 से जीत ली।
28 Jul, 20 : 07:15 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: क्रिस वोक्स ने झटका पांचवां विकेट, जीत से 1 विकेट दूर इंग्लैंड
34.1 ओवर में क्रिस वोक्स ने शेन डाउरिच को आउट किया। इसके बाद उन्होंने ओवर की पांचवीं बॉल पर कॉर्नवाल को भी चलता किया। इसी के साथ वोक्स के 5 विकेट पूरे। इंग्लैंड जीत से महज 1 विकेट दूर। WI 119/9 (35)
28 Jul, 20 : 07:03 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: जीत से 3 विकेट दूर इंग्लैंड
वेस्टइंडीज ने 33 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को यहां से जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है। WI 113/7 (33)
28 Jul, 20 : 06:45 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: इंग्लैंड को सातवीं सफलता
क्रिस ने इस पारी में अपने तीसरे विकेट साथ इंग्लैंड को सातवीं सफलता दिलाई। जेसन होल्डर पगबाधा आउट और कप्तान होल्डर ने इस बीच रिव्यू में बेकार किया। WI 197 & 99/7 (29)
28 Jul, 20 : 06:35 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: खेल एक बार फिर शुरू
खेल एक बार फिर शुरू हो चुका है। इंग्लैंड जीत से महज 4 विकेट दूर है और बारिश लगातार उसका इंतजार बढ़ा रही है। वेस्टइंडीज को इस वक्त जीत के लिए 312 रन की दरकार है, जो उसके लिए लगभग असंभव है।
28 Jul, 20 : 06:20 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: चेज रन आउट, इंग्लैंड जीत से 4 विकेट दूर
26.2 ओवर में रोस्टन चेज सिंगल चुराने की कोशिश में रन आउट। इसी के साथ वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान जेसन होल्डर आ चुके हैं, लेकिन बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है।
28 Jul, 20 : 06:11 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: दूसरा सेशन शुरू
दूसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वेस्टइंडीज ने 25 ओवरों में 5 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। रोस्टन चेज 7, जबकि ब्लैकवुड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
28 Jul, 20 : 05:43 PM
खेल अब तक:
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित पांचवें दिन वेस्टइंडीज ने लंच तक दूसरी पारी के पांच विकेट 84 रन पर गंवा दिए। वेस्टइंडीज को जीत के लिये 315 रन और इंग्लैंड को पांच विकेट की जरूरत है। बारिश के कारण चौथे दिन खेल नहीं हो सका और आज भी बार बार खेल बाधित हो रहा है।
28 Jul, 20 : 05:33 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: लंच ब्रेक
बारिश के बीच लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई है। इंग्लैंड सीरीज जीतने से सिर्फ 5 विकेट दूर है, लेकिन बारिश ने उसका इंतजार बढ़ा दिया है।
28 Jul, 20 : 05:08 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: बारिश ने फिर दी दस्तक
बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। वेस्टइंडीज ने 23.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 5 विकेट की दरकार है।
28 Jul, 20 : 04:58 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: वेस्टइंडीज को 5वां झटका
क्रिस वोक्स ने 20.5 ओवर में अपना दूसरा शिकार किया। इसी के साथ वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट की दरकार।
28 Jul, 20 : 04:55 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: सीरीज जीतने से 4 विकेट दूर इंग्लैंड
28 Jul, 20 : 04:25 PM
ENG vs WI, 3rd Test: स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट करियर में झटके 500 विकेट, क्रिकेट इतिहास के चौथे तेज गेंदबाज बने
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। ब्रॉड ऐसा करने वाले क्रिकेट इतिहास के चौथे तेज गेंदबाज हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
28 Jul, 20 : 04:25 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका
क्रिस वोक्स के दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर शाई होप ने ऊंचा शॉट खेला और ब्रॉड ने उनका कैच लपक लिया। इसी के साथ इंग्लैंड को चौथा झटका। इंग्लैंड सीरीज जीतने से सिर्फ 6 विकेट दूर। रोस्टन चेज उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। WI 72/4 (19)
28 Jul, 20 : 04:22 PM
ब्रॉड ने झटका 500वां विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड ने 13.3 ओवर में ब्रैथवेट को पगबाधा आउट किया। इसी के साथ टेस्ट करियर में उनके 500 विकेट पूरे।
28 Jul, 20 : 04:16 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: खेल फिर शुरू
बारिश थम चुकी है। मैदान पर ऊपर खिली हुई धूप नजर आ रही है। वेस्टइंडीज ने 13 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। ब्रॉड अपने 500वें टेस्ट विकेट के इंतजार में।
28 Jul, 20 : 03:56 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: बारिश ने फिर रोका खेल
बारिश के चलते खेल रोका जा चुका है। वेस्टइंडीज ने 11.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 8 विकेट की दरकार है।
28 Jul, 20 : 03:47 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: 10 ओवर पूरे
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम की ओर से 3 बाउंड्री अब तक देखने को मिली है। होप 9, जबकि ब्रैथवेट 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। WI 21/2 (10)
28 Jul, 20 : 03:34 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: सीरीज के आखिरी दिन का खेल शुरू
टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज की ओर से क्रैग ब्रैथवेट और शाई होप मैदान पर आ चुके हैं। गेंद स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों में। इस ओवर में ब्रैथवेट कोई भी रन नहीं बना सके। WI 10/2 (7)
28 Jul, 20 : 03:14 PM
England vs West Indies, 3rd Test, Day 5, Live Score: इंग्लैंड सीरीज जीतने से 8 विकेट दूर
वेस्टइंडीज अभी भी जीत से 389 रन दूर है और उसने दूसरी पारी के दो विकेट 10 रन पर गंवा दिये हैं । लंच के समय क्रेग ब्रेथवेट दो और शाइ होप चार रन बनाकर खेल रहे हैं । दोनों विकेट तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिये जिनके अभी तक मैच में आठ विकेट हो गए हैं। उनके टेस्ट कैरियर में 499 विकेट हो चुके हैं ।
28 Jul, 20 : 03:06 PM
ENG vs WI, 3rd Test, Day 5, Live Score: मौसम की मेहरबानी पर मैच का नतीजा
बारिश के कारण इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है लेकिन इंग्लैंड निर्णायक तीसरे टेस्ट में जीत की राह पर है। चौथे दिन का खेल धुलने के बाद अब हालांकि श्रृंखला का परिणाम मौसम की मेहरबानी पर है।