ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5: आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ, इंग्लैंड ने 1-0 से जीती सीरीज

England vs Pakistan, 3rd Test, Day 5: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 25, 2020 22:41 IST2020-08-25T14:47:51+5:302020-08-25T22:41:48+5:30

England vs Pakistan, 3rd Test, Day 5, Live Cricket Score: | ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5: आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ, इंग्लैंड ने 1-0 से जीती सीरीज

इंग्लैंड vs पाकिस्तान, तीसरा टेस्ट@साउथम्पटन

googleNewsNext
Highlightsइंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ।इंग्लैंड ने 1-0 से जीती सीरीज।जेम्स एंडरसन ने पूरे किए 600 टेस्ट विकेट।

England vs Pakistan, 3rd Test, Day 5: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में तीसरा और सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 8 विकेट खोकर 583 रन 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी 583/8 के स्कोर पर घोषित की। इंग्लैंड ने 127 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से क्रॉली ने जोस बटलर के साथ 359 रन की साझेदारी की। क्रॉली 393 गेंदों में 34 चौकों और 1 छक्के की मदद से 267 रन बनाकर स्टंप आउट हुए। वहीं जोस बटलर ने 152 रन ठोके। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी, यासिर शाह और फवाद आलम को 2-2 विकेट हाथ लगे।

पहली पारी में महज 273 रन पर ऑलआउट पाकिस्तान, इंग्लैंड के पास विशाल लीड

इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में कप्तान अजहर अली ने नाबाद 141 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 53 रन बनाए। इनके अलावा फवाद आलम ने 21 और यासिर शाह ने 20 रन जुटाए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और मेहमान टीम महज 273 रन पर सिमट गई। 

इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर यहां से 310 रन की लीड शेष रह गई। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन को 5 विकेट हाथ लगे। उनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 शिकार किए।

दूसरी पारी में पाकिस्तान ने संभलकर की बल्लेबाजी, मैच हुआ ड्रॉ, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

चौथे दिन पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। पहले दो सत्र में बारिश ने बार-बार दखल दिया। तीसरे सेशन में टीम को शान मसूद (18) के रूप में पहला झटका लगा। पहले विकेट के लिए शान मसूद और आबिद अली के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। शान मसूद 18, जबकि आबिद अली 42 रन बनाकर आउट हुए।

पांचवें दिन बारिश के चलते ओवरों में भारी कटौती की गई। दिन का पहला विकेट जेम्स एंडरसन के खाते में गया। एंडरसन ने पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली को जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर अपने 600 टेस्ट विकेट पूरे किए। इसी के साथ एंडरसन इस आंकड़े को छूने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।

मैच के आखिरी घंटे में मैच बचाने के लिए पाकिस्तान को 15 ओवर और निकालने की जरूरत थी, लेकिन तभी दोनों टीमों ने सहमति के साथ टेस्ट को ड्रॉ करवा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली। मेजबान टीम की ओर से इस पारी में जेम्स एंडरसन ने 2, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और जो रूट ने 1-1 विकेट झटके।

टीमें:

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

पाकिस्तान: शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह।

25 Aug, 20 : 10:43 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: मैच ड्रॉ, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

मैच 1 घंटे पहले ही ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इसी के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। 

25 Aug, 20 : 10:26 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: मुरलीधन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके एंडरसन

25 Aug, 20 : 10:18 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: बाबर आजम का अर्धशतक, असद शफीक आउट

बाबर आजम ने 80 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अगली बॉल पर असद शफीक कैच आउट। इसी के साथ पाकिस्तान को चौथा झटका लगा। उनके स्थान पर फवाद बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। PAK 273 & 172/4 (f/o) (80)

25 Aug, 20 : 09:55 PM

आंकड़ों पर एक नजर

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:

800 मुथैया मुरलीधरन
708 शेन वॉर्न
619 अनिल कुंबले
600 जेम्स एंडरसन
563 ग्लेन मैक्क्ग्रा
519 कर्टनी वॉल्श
514 स्टुअर्ट ब्रॉड

25 Aug, 20 : 09:43 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: ड्रॉ की ओर तीसरा टेस्ट मैच

ये मुकाबला यहां से ड्रॉ की ओर नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं और यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 28 ओवरों में 7 विकेट की दरकार है। हालांकि इंग्लैंड पहले ही सीरीज में लीड बना चुका है।

25 Aug, 20 : 09:33 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: बाबर आजम ने पूरे किए 2000 टेस्ट रन

25 Aug, 20 : 09:15 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: जिम्मी एंडरसन का कारनामा

25 Aug, 20 : 09:09 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: जेम्स एंडसरन ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

पाकिस्तान के खिलाफ साउथम्पटन में जारी तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बॉलर जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान की दूसरी पारी में अजहर अली का विकेट लेते ही जेम्स एंडरसन 600 टेस्ट शिकार करने वाले विश्व के इकलौते तेज गेंदबाज बन गए हैं। जेम्स एंडरसन ने ये कारनामा 156वें टेस्ट मैच किया। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...

25 Aug, 20 : 08:49 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: 5वें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। पाकिस्तान की ओर से अजहर अली और बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं। आज का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर के हाथों में। अजहर अली ने सभी 6 गेंदें डॉट खेलीं। PAK 273 & 100/2 (f/o) (57)

 

25 Aug, 20 : 08:42 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: जल्द शुरू होगा मैच

खिलाड़ी मैदान पर वॉर्म अप कर रहे हैं। पांचवें दिन का खेल जल्द शुरू होने जा रहा है। हालांकि आज 42 ओवर ही फेंके जा सकेंगे। यानी इंग्लैंड को जीत के लिए 42 ओवरों में 8 विकेट की दरकार होगी।

25 Aug, 20 : 07:28 PM

जेम्स एंडरसन आज पूरे कर सकेंगे 600 टेस्ट विकेट?

25 Aug, 20 : 06:29 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: गीली आउट फील्ड, मैच में देरी

25 Aug, 20 : 05:47 PM

खेल अब तक:

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम टेस्ट ड्रॉ कराने की पाकिस्तान की उम्मीदों को उस समय मजबूत मिली जब बारिश के कारण पांचवें और अंतिम दिन सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। सुबह बारिश के कारण मैदान पर कई जगह पानी भर गया। अंपायर स्थानीय समयानुसार एक बजकर 40 मिनट पर मैदान का निरीक्षण करेंगे। पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में दो विकेट पर 100 रन बनाए हैं। वह अब भी इंग्लैंड से 210 रन से पीछे चल रहा है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है और पाकिस्तान के खिलाफ 10 साल में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की दहलीज पर है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 600 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छूने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

25 Aug, 20 : 03:31 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: बारिश के चलते मैच में देरी

फिलहाल बारिश की वजह से पांचवें दिन का खेल देरी से शुरू होगा। इंग्लैंड को यहां से मैच जीतने के लिए 8 विकेट की दरकार है।

25 Aug, 20 : 03:07 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: इंग्लैंड के पास 210 रन की लीड

पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाये थे। चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे।

25 Aug, 20 : 02:56 PM

ENG vs PAK, 3rd Test, Day 5, Live Score Updates: चौथे दिन फेंके जा सके सिर्फ 56 ओवर

बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार-बार बाधित हुआ और समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिये थे। पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके।

Open in app