शेन वॉटसन ने धोनी-फ्लेमिंग को बताया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी

वॉटसन ने 2018 के आईपीएल फाइनल में 57 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

By भाषा | Published: August 15, 2019 06:10 PM2019-08-15T18:10:54+5:302019-08-15T18:10:54+5:30

Dhoni-Fleming best captain-coach combo in the world, Shane Watson says | शेन वॉटसन ने धोनी-फ्लेमिंग को बताया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी

शेन वॉटसन ने धोनी-फ्लेमिंग को बताया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी करार दिया। धोनी आईपीएल की बेहद सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान हैं, जिसकी तरफ से वाटसन खेलते हैं। फ्लेमिंग इस टीम के मुख्य कोच हैं।

वॉटसन ने कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ मेरा अनुभव बेहद खास और शानदार रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं कि सीएसके को मैदान के अंदर और बाहर बेहद रणनीतिक तरीके से संचालित किया जाता है। सब कुछ नेतृत्वकर्ताओं पर निर्भर करता है। किस तरह से एन श्रीनिवासन ने धोनी और फ्लेमिंग को टीम संचालित करने की अनुमति दी। धोनी और फ्लेमिंग के बारे में मेरी राय है कि यह दुनिया में कप्तान-कोच की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है।’’

वॉटसन ने 2018 के आईपीएल फाइनल में 57 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘सीएसके की सफलता का कोई राज नहीं है। उसे सफलताएं इसलिए मिली हैं क्योंकि उसे बेहतरीन तरीके से संचालित किया जाता है। ’’

Open in app