7 विकेट से मारी बाजी, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत?, मुंबई इंडियंस की तीसरी हार, देखिए अंक तालिका

DC vs MI LIVE score, WPL 2026: आरसीबी की टीम 5 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पहले पायदान पर और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर ली है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 23:07 IST2026-01-20T22:59:03+5:302026-01-20T23:07:22+5:30

Delhi Capitals Women won 7 wkts WPL 2026 Delhi Capitals second win Mumbai Indians poor form powerplay 3rd defeat Women's Premier League | 7 विकेट से मारी बाजी, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत?, मुंबई इंडियंस की तीसरी हार, देखिए अंक तालिका

Captain Jemimah Rodrigues

googleNewsNext
HighlightsDC vs MI LIVE score, WPL 2026: पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का खराब फॉर्म जारी है।DC vs MI LIVE score, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के मैच में पांच विकेट पर 154 रन बनाये।DC vs MI LIVE score, WPL 2026: मुंबई इंडियंस पावरप्ले में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकी।

वडोदराः महिला प्रीमियर लीग 2026 के मैच मुंबई इंडियंस की हार हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 07 विकेट से हराया। मुंबई की टीम 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ नंबर-2 पर काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ चौथे पायदान पर है। आरसीबी की टीम 5 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पहले पायदान पर और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर ली है। गुजरात की टीम 5 मैच में 4 अंक के साथ 5वें और यूपी की टीम 5 मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक लेकर तीसरे पायदान पर है।

नेट स्किवेर ब्रंट के अर्धशतक की मदद से टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग के मैच में पांच विकेट पर 154 रन बनाये। हीली मैथ्यूज के चोट से उबरने के बाद वापसी करने के बावजूद मुंबई इंडियंस पावरप्ले में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज की मैथ्यूज और उनकी सलामी जोड़ीदार साजीवन साजना सस्ते में आउट हो गई।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये मरिजाने काप ने सटीक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में आठ रन देकर मैथ्यूज का विकेट लिया। अब रन बनाने की जिम्मेदारी स्किवेर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर आ गई थी। हरमनप्रीत ने 33 गेंद में 41 रन बनाये। वहीं स्किवेर ब्रंट 45 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रही।

यह इस सत्र में उनका तीसरा अर्धशतक है। उनके अलावा हालांकि कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका। चार मैचों में से सिर्फ एक जीत सकी दिल्ली कैपिटल्स को हर हालत में यह मैच जीतना होगा। इस मैदान पर यह सत्र का दूसरा ही मैच है और नवी मुंबई की तुलना में बल्लेबाजों के लिये यहां रन बनाना चुनौतीपूर्ण रहा है। पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का खराब फॉर्म जारी है।

Open in app