CSK vs MI: धोनी ने मुंबई के खिलाफ क्यों नहीं खेला मैच, चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर किया खुलासा

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुखार के कारण शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाये।

By सुमित राय | Published: April 26, 2019 9:55 PM

Open in App

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुखार के कारण शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में नहीं खेल पाये। फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी। वर्ष 2010 के बाद से यह दूसरी अवसर है जब दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये मैच नहीं खेल रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘थाला (धोनी) इस सत्र में दूसरी बार मैच से बाहर हुआ है, इस बार बुखार के कारण। ’’ सुरेश रैना को धोनी की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान बनाया गया।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान सुरेश रैना ने चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। 

चेन्नई की टीम में मुरली विजय को शामिल किया गया है, जो इस साल अपना पहला मैच खेलेंगे। उनके अलावा, ध्रुव शौरी और मिशेल सैंटनर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मुंबई की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई की टीम में बेन कटिंग और मयंक मार्कंडे के जगह पर इविन लुइस और अंनुकुल रॉय को मौका दिया गया है। अनुकूल इस मैच से आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

चेन्नई 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर ही चुकी है। वहीं मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसे शीर्ष चार में बने रहने के लिए कम से कम दो जीत की जरूरत है। (भाषा से इनपुट)

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या